Homemade Face Scrub: किचन में आसानी से उपलब्ध इन चीजों से बनाइये होममेड फेस स्क्रब, डेड स्किन हटेगी, लौटेगी चेहरे की खूबसूरती
Homemade Face Scrub: हम यहां आपको किचन में आसानी से मौजूद चीजों के इस्तेमाल से होममेड फेस स्क्रब बनाने के बेहतरीन विधियां बता रहे हैं। इनमें से जो भी आपके लिए उपयुक्त हो उसे बनाएं और हफ्ते में 1से 2 बार स्किन को स्क्रब किया करें।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Homemade Face Scrub: हमें पता नहीं चलता लेकिन चेहरे पर डेड स्किन की परत जम जाती है जो स्किन को क्लियर और फ्रेश नहीं दिखने देती। डर्ट, पॉल्यूशन और घरेलू कामकाज के दौरान भी चेहरे पर गंदगी इकट्ठी होती रहती है। इसलिए स्किन को समय-समय पर एक्सफोलिएट करना जरूरी है। हम यहां आपको किचन में आसानी से मौजूद चीजों के इस्तेमाल से होममेड फेस स्क्रब बनाने के बेहतरीन विधियां बता रहे हैं। इनमें से जो भी आपके लिए उपयुक्त हो उसे बनाएं और हफ्ते में 1से 2 बार स्किन को स्क्रब किया करें। इससे डेड स्किन तो हटेगी ही, दाग-धब्बे भी गायब होंगे।साथ ही लंबे समय तक स्किन जवां और टाइट भी बनी रहेगी। तो चलिए जानते हैं चार बेहतरीन होममेड स्क्रब बनाने और लगाने का तरीका।
मसूर दाल फेस स्क्रब
एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर मसूर दाल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल आप फेस स्क्रब बनाने के लिए करके देखें। आप मसूर की दाल को पीसकर उसका पाउडर बना लें। अब इस पाउडर का एक चम्मच एक कटोरी में लें। इसमें एक से दो चम्मच दही मिलाएं।इन दोनों चीजों का बहुत अच्छी तरह मिक्स करके रख लें। अब चेहरे को धोएं और हल्के हाथों से पोंछें। अब इस होममेड स्क्रब से चेहरे पर हल्के हाथों से स्क्रब करें। 10 मिनट के लिए छोड़े और फिर धो दें। जहां डार्क स्पॉट्स है वहां विशेष ध्यान से करें। बस रगड़े नहीं। आप देखेंगे कि यह होममेड आपकी स्किन को कितना क्लियर और मॉइश्चराइज्ड बनाता है। ब्लैकहेड्स और व्हाइट हेड्स को हटा देता है।
मसूर दाल की खासियत यह है कि यह स्किन को ग्लोइंग बनाती है, स्किन डैमेज को रिपेयर भी करती है। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है और डैड स्किन को रिमूव करने में मदद करता है । साथ ही दही स्किन को मॉइश्चराइज भी करता है।
ऑलिव ऑइल + शुगर फेस स्क्रब
एकदम फ्लाॅलेस ब्यूटीफुल स्किन के लिए एक और बेहतरीन स्क्रब है ऑलिव ऑयल और शक्कर को मिलाकर तैयार किया गया फेस स्क्रब। इसे बनाने के लिए दो चम्मच ऑलिव ऑयल में एक चम्मच शक्कर डालें और घोलें जिससे शक्कर हल्की घुल जाए पर पूरी तरह नहीं। अब हल्के हाथों से ऐसे स्किन पर रब करें। ऑलिव ऑयल और शक्कर का यह स्क्रब डेड स्किन रिमूव कर क्लियर-फ्लाॅलेस स्किन पाने में मदद करेगा। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ऑलिव ऑयल त्वचा को हाइड्रेट करता है, साॅफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।
चावल के आटे और दूध का स्क्रब
एक चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। अगर कच्चा दूध नहीं है तो कोई दिक्कत नहीं है। आप फ्रिज में रखा ठंडा दूध भी मिला सकते हैं। अब इसे अपने पूरे चेहरे पर सर्कुलर मोशन में अप्लाई करें और 10 मिनट के लिए इसी तरह छोड़ दें। उसके बाद हल्के गीले हाथों से मसाज करते हुए इसे रिमूव करें। बाद में पानी से चेहरा धो लें। यह स्क्रब डेड स्किन को हटाता है और फ्रेश, दाग रहित, ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करता है।
बेसन-गुलाब जल-शक्कर स्क्रब
अगर महीनों से आपने फेस की स्क्रबिंग नहीं की है, स्किन को एक्सफोलिएट नहीं किया है और डेड स्किन की मोटी परत जम चुकी है तो डीप क्लींजिंग के लिए यह स्क्रब आपके काम आएगा। इसके लिए दो चम्मच बेसन में एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच दरदरी सी पिसी शक्कर डालें और मिक्स करें। हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में 2–3 मिनट स्क्रब करें। फिर चेहरा धो लें। बेसन हमारे देश में सदियों से रूप निखारने में इस्तेमाल होता रहा है और ट्रस्ट वर्थी है। यह स्क्रब दाग-धब्बे और टैनिंग को कम करता और स्किन को ग्लोइंग बनाता है।