Homemade bleach: केवल तीन चीज़ों से घर में बनाएं केमिकल फ्री होममेड ब्लीच, स्किन तुरंत होगी 2 टोन ब्राइटर

Homemade bleach: स्किन को ब्राइट करने के लिए, दाग-धब्बों को हल्का करने और ईवन टोन पाने के लिए अगर आप भी बार-बार पार्लर के चक्कर लगाती हैं और केमिकल्स का सहारा लेती हैं तो आज के बाद आपको इन सब चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी....

Update: 2026-02-28 09:12 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Homemade bleach: स्किन को ब्राइट करने के लिए, दाग-धब्बों को हल्का करने और ईवन टोन पाने के लिए अगर आप भी बार-बार पार्लर के चक्कर लगाती हैं और केमिकल्स का सहारा लेती हैं तो आज के बाद आपको इन सब चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि हम आज आपको घर पर ही तीन सिंपल इंग्रीडिएंट्स से नेचुरल ब्लीच बताना बता रहे हैं। यह नेचुरल ब्लीच केवल 20 मिनट में असर दिखाएगा और आपको 2 टोन तक ब्राइटर स्किन आसानी से मिल जाएगी। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाना है ये होममेड ब्लीच।

होममेड ब्लीच बनाने के लिए हमें चाहिए

आलू-1

नींबू-आधा

चावल का आटा-2-3 चम्मच

होममेड ब्लीच ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले आलू को छीलकर धो लें। और इसे कद्दूकस कर लें।

2. अब ग्रेटेड आलू को रुमाल में रखें, पोटली जैसा बनाएं और उसका पूरा रस एक कटोरी में निचोड़ लें।

3. अब इसमें नींबू निचोड़ें। साथ ही दो चम्मच चावल का आटा डालें।

4. होममेड ब्लीच बनाने के लिए हमें थिक पेस्ट की जरूरत है इसलिए आवश्यकतानुसार आप थोड़ा सा चावल का आटा और ऐड कर सकती हैं।

5. अब सभी चीजों को बहुत अच्छी तरह मिक्स कर लें।

6. अपने चेहरे, हाथों, कोहनी, घुटनों यानी जहां पर भी आपको स्किन को ब्लीच करने, उसकी रंगत निखारने की जरूरत है, उस हिस्से को सबसे पहले पानी से अच्छी तरह धो कर साफ कर लें, पोंछ लें। उसके बाद इस पेस्ट को लगाएं।

7. यह होममेड ब्लीच लगाते समय आप को थोड़ा रफ़ सा लगेगा लेकिन

यही आप पर विशेष असर दिखाएगा।

8. इसे हल्के हाथों से स्किन पर फैला लें और कम से कम 20 मिनट के लिए छोड़ दें या जब तक यह पूरी तरह सूख न जाए।

9. इसके बाद आपको इसे सूखे रहते हुए ही रब करके छुड़ाना है। आहिस्ता- आहिस्ता से इसे रब करते हुए स्किन से रिमूव कर दें। उसके बाद स्किन को साफ पानी से धो लें।

10. आपकी स्किन निश्चित तौर पर टू टोन ब्राइटर हो जाएगी। ये आप खुद ही देखेंगे और हैरान रह जाएंगे।

11. दरअसल आलू के रस, नींबू और यहां तक कि चावल के आटे में भी बहुत अच्छी ब्लीचिंग और स्किन ब्राइटनिंग प्रॉपर्टीज़ होती हैं। इसलिए यह होममेड केमिकल फ्री ब्लीच आपके बहुत कम आने वाला है। आप इस हफ्ते में तीन बार आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।

Tags:    

Similar News