Long Lasting Sweat Proof Makeup hacks: गर्मी में पसीने से नहीं धुलेगा मेकअप, घंटों टिकेगा, ट्राई करें ये हैक्स

Long Lasting Sweat Proof Makeup hacks: गर्मी में स्वेट प्रूफ़ मेकअप करने के लिए भी कुछ खास हैक्स हैं। इन्हें सीख लीजिये और कड़ी धूप में भी बिजलियां गिराइये।

Update: 2026-02-27 11:01 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Long Lasting Sweat Proof Makeup hacks: गर्मी में पसीना हसीनों का सबसे बड़ा दुश्मन है। आखिर इतनी मेहनत से किया मेकअप यूं ही धुल जाए तो किसे बुरा नहीं लगेगा! लेकिन कहते हैं न कि हर समस्या का तोड़ भी होता है, तो हसीनों गर्मी में स्वेट प्रूफ़ मेकअप करने के लिए भी कुछ खास हैक्स हैं। इन्हें सीख लीजिये और कड़ी धूप में भी बिजलियां गिराइये।

स्टेप-1

सबसे पहले, चेहरे को ऑयल-कंट्रोल क्लींजर से धो लें। अब टोनर लगा लें... और बस आप पसीने से आधी जंग तो यहीं जीत लेंगी।

स्टेप - 2

अब एक पोर फिलिंग प्राइमर फुल फेस पर अप्लाई करें।

स्टेप-3

एक स्टिक फाउंडेशन से चेहरे पर फाउंडेशन अप्लाई करें। गर्मी में स्टिक फाउंडेशन ज्यादा बेहतर रहता है। अब इसे फ्लफी ब्रश से इवनली फैला लें।

स्टैप - 4

तुरंत सैटिंग स्प्रे से फाउंडेशन को सैट करें। अब इसे एक ब्यूटी ब्लेंडर से फेस पर डेबिंग मोशन में सैट करें।

स्टैप-5

अब लिपस्टिक, आई मेकअप जो कुछ भी लगाना है, लगा लें। उसके बाद एक काॅम्पैक्ट पाउडर या लूज़ पाउडर से फुल फेस बेस को सैट करें।

स्टैप-6

अब दोबारा सैटिंग स्प्रे से अपने मेकअप को सेट करें और मज़े से समर में बाहर निकलें। आपका मेकअप लाॅन्ग लास्टिंग और स्वेट प्रूफ बना रहेगा।

ये चीज़ें साथ रखें- आपको अपने बैग में ब्लॉटिंग पेपर्स का एक पैकेट और एक कॉम्पैक्ट पाउडर रखना चाहिए। घंटों बाहर रहने पर पेपर पसीने की उभर रही बूंदों को पोंछ देगा और पाउडर फटाफट आपके लुक को ताज़ा कर देगा।

Tags:    

Similar News