Cheque Bounce Hone Par Kya Kare: क्या सच में चेक बाउंस होने पर जाना पड़ सकता है जेल और लग सकता है दोगुना जुर्माना,आसान भाषा में समझिए कि चेक बाउंस होने पर क्या करें?

Cheque Bounce Hone Par Kya Kare: चेक का बाउंस होना कोई सामान्य बात नहीं है यह कानूनी अपराध के दायरे में आता है। आज हम जानेंगे कि क्या सच में चेक बाउंस होने पर जेल जाना पड़ सकता है

Update: 2026-02-17 11:07 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Cheque Bounce Hone Par Kya Kare: जब भी हमें किसी को पैसे भेजने होते हैं तो हम सीधे ऑनलाइन माध्यम से या सामने वाले के बैंक डिटेल का उपयोग करके भेज देते है। पैसों के लेनदेन का एक और माध्यम है जिसे चेक कहा जाता है। व्यापारिक भुगतान हो या फिर व्यक्तिगत लेनदेन चेक के माध्यम से करोड़ों में पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। लेकिन असली समस्या तब होती है जब किसी का दिया हुआ चेक बाउंस हो जाता है। चेक का बाउंस होना कोई सामान्य बात नहीं है यह कानूनी अपराध के दायरे में आता है। आज हम जानेंगे कि क्या सच में चेक बाउंस होने पर जेल जाना पड़ सकता है.

क्या होता है चेक बाउंस

चेक बाउंस होने का सीधा सीधा अर्थ है कि आपने प्राप्त चेक को बैंक में दिया और बैंक ने उसे अस्वीकार कर दिया अर्थात जब कोई व्यक्ति आपको भुगतान करने के लिए चेक देता है और आप चेक में लिखी हुई धन राशि को निकालने के लिए बैंक जाते है तब बैंक द्वारा इस चेक को अमान्य घोषित कर दिया जाता है, इसी स्थिति को चेक डिसऑनर या चेक बाउंस होना कहते हैं। इसके कई वजह हो सकते हैं जैसे खाते में पैसे कम होना, सिग्नेचर का समान न होना, खाता बंद हो जाना या 3 महीने के अंदर चेक को बैंक में नहीं लगाया गया तो पर भी वह बाउंस हो जाता है।

क्या चेक बाउंस होने पर सच में जेल जाना पड़ सकता है

जब भी किसी व्यक्ति का दिया हुआ चेक बाउंस होता है तो वह एक कानूनी अपराध है। जिसके तहत ऐसा करने वाले को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 138 के तहत अपराध माना गया है। इस धारा के अनुसार जब कोई व्यक्ति आपको भुगतान के लिए चेक देता है और उस चेक में लिखी राशि उसके बैंक अकाउंट में नहीं होती तो अपराध के दायरे में है। इसके साथ ही भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत धोखाधड़ी का मामला भी दायर हो सकता है। इस अपराध के लिए अधिकतम 2 साल की जेल काटनी पड़ सकती है और चेक में लिखे राशि का दोगुना जुर्माना लगाया जा सकता है।

आपको दिया हुआ चेक बाउंस हो जाए तो क्या करें

किसी दूसरे व्यक्ति ने भुगतान करने के लिए आपको चेक दिया हो और वह चेक बैंक में बाउंस हो जाए तो सबसे पहले आपको बैंक से ही रिटर्न मेमो प्राप्त करना है। इसी दस्तावेज के बदौलत आप कानूनी कार्रवाई कर पाएंगे। अब जिसने भी आपको चेक दिया है उस व्यक्ति के नाम पर 30 दिनों के भीतर एक नोटिस भेजे जिसमें पैसे भुगतान करने की बात लिखी हो और यह भी लिखा हो कि पैसे न मिलने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। यदि 15 दिन के भीतर आपके पैसे नहीं दिए जाते तो इसकी शिकायत मजिस्ट्रेट कोर्ट में की जा सकती है।

Tags:    

Similar News