Bharat ke nakshe me shrilanka kyu banaya jata hai: क्या आपको पता है भारत के नक्शे में श्रीलंका क्यों दिखाया जाता है? क्या श्रीलंका पहले भारत के कब्जे में था! जानिए असली सच्चाई

Bharat ke nakshe me shrilanka kyu banaya jata hai: इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि भारत के नक्शे में श्रीलंका को क्यों दर्शाया जाता है।

Update: 2026-02-13 09:46 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Bharat ke nakshe me srilanka ke banaya jata hai: बचपन में छोटी कक्षाओं से लेकर बड़े होने तक जब भी हम भारत का नक्शा देखते है तो नक्शे में एक चीज हर बार हमे सोचने पर मजबूर कर देती है कि जब नक्शा भारत देश का है तो इसके दक्षिणी हिस्से में श्रीलंका को क्यों दर्शाया जाता है जबकि श्रीलंका एक पूर्णत: स्वतंत्र देश है और भारत का उस पर कोई अधिकार भी नहीं है। कई बार ऐसे सवाल स्कूलों में या फिर किसी जॉब इंटरव्यू में कैंडिडेट्स को कन्फ्यूज़ करने के लिए पूछ लिए जाते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि भारत के नक्शे में श्रीलंका को क्यों दर्शाया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र संघ का अनोखा समुद्री नियम

श्रीलंका को भारत के नक्शे में दिखाना कोई मजबूरी या फिर राजनीतिक दबाव नहीं है बल्कि यह संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा बनाया गया एक खास नियम है जिसे समुद्री कानून या law of the sea के नाम से जाना जाता है। इस नियम के अंतर्गत ऐसे देश जिसकी सीमा समुद्र तट से लगी हुई है उन्हें अपने भौगोलिक क्षेत्र से 200 नॉटिकल मील अर्थात 370 किमी दूर तक के समुद्री क्षेत्र को अपने नक्शे में दिखाना कानूनी रूप से अनिवार्य है। वर्तमान में इस नियम को लगभग सभी देशों के द्वारा पालन किया जाता है।

भारत और श्रीलंका के बीच की दूरी

संयुक्त राष्ट्र के द्वारा बनाए गए इस समुद्री नियम के अनुसार 200 नॉटिकल मील के सभी समुद्री क्षेत्र को मानचित्र में दिखाना आवश्यक है। श्रीलंका, हिंद महासागर में स्थित एक सुंदर द्वीपीय देश है। जब श्रीलंका और भारत के बीच की दूरी मापी जाती है, तो वह भारत के अंतिम दक्षिणी छोर धनुषकोड़ी से महज 18 किलोमीटर ही दूर है जो कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा बनाए गए समुद्री नियम के दायरे में आता है। इसलिए जब भी भारत का नक्शा बनाया जाता है तो उसमें श्रीलंका को भी दर्शाना अनिवार्य है।

मानचित्र को लेकर फैली भ्रांतियां

भारत के नक्शे में श्रीलंका को देखकर लोग ऐसा भी सोचने लग जाते हैं कि बहुत साल पहले श्रीलंका भारत के कब्जे में था। हालांकि दसवीं शताब्दी के आसपास चोल राजाओं ने श्रीलंका पर राज जरूर किया लेकिन वर्तमान समय में भारत का श्रीलंका पर कोई अधिकार नहीं है। श्रीलंका अब पूरी तरह से स्वतंत्र देश बन चुका है। नक्शे में श्रीलंका को दिखाने का मतलब यह नहीं है कि उस पर भारत कोई अधिकार होगा। यह बस संयुक्त राष्ट्र द्वारा बनाए गए समुद्री नियम का पालन है।

Tags:    

Similar News