Best Fabric For Women In Summer: गर्मी के लिए बेस्ट हैं इन फेब्रिक से बनी ड्रैसेज़, आपको रखेंगी कूल, दिखाएंगी स्टाइलिश

Best Fabric For Women In Summer: गर्मियों में सही फैब्रिक चुनना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि गर्मी में यह महत्वपूर्ण नहीं होता कि आपके कपड़े की डिज़ाइन कितनी सुंदर है या यह कितना एक्सपेंसिव है। बल्कि ज्यादा जरूरी यह होता है कि आपका फेब्रिक आपके लिए कंफर्टेबल है कि नहीं।

Update: 2026-03-17 12:53 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Best Fabric For Women In Summer: गर्मियों में सही फैब्रिक चुनना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि गर्मी में यह महत्वपूर्ण नहीं होता कि आपके कपड़े की डिज़ाइन कितनी सुंदर है या यह कितना एक्सपेंसिव है। बल्कि ज्यादा जरूरी यह होता है कि आपका फेब्रिक आपके लिए कंफर्टेबल है कि नहीं।

अगर कपड़ा हल्का, ब्रीदेबल और स्वेट एब्ज़ाॅर्बिंग हो तो वह आपको पूरे दिन ठंडा और आरामदायक महसूस कराता है। गर्मी में काॅटन, मलमल, लिनेन और रेयाॅन फैब्रिक सबसे अच्छे माने जाते हैं क्योंकि ये हवा को पास होने देते हैं, पसीने को जमा नहीं होने देते और शरीर को ठंडा रखते हैं। आइये जानते हैं समर के लिए बेस्ट फैब्रिक के बारे में डीटेल से।

काॅटन

कॉटन की खासियत यह है कि यह ब्रीदेबल फेब्रिक है जो पसीने को सोखता है और मॉइश्चर बिल्डअप को रोकता है। यहहबॉडी पर पसीने के कारण होने वाले रैशेज से भी बचाता है।

मलमल

मलमल या मल कॉटन गर्मियों के लिए बेहतरीन होता है। ये फेब्रिक ब्रीदेबल तो होता ही है, साथ ही बहुत लाइटवेट और कंफर्टेबल होता है। नॉर्मली आप मलमल के कुर्ते और टॉप वियर कर सकती हैं या फिर शादी या फंक्शन में जाना हो तो हैंड प्रिंटेड या पेंटेड एंब्रॉयडरी वाली मलमल की साड़ी वियर कर सकती हैं। आप बहुत ही क्लासी दिखाई देंगी।

लिनेन

लिनन भी काॅटन की ही तरह ब्रीदेबल फेब्रिक है और हवा को आर-पार होने देता है। लेकिन इसका टेक्सचर काॅटन के बजाय थोड़ा कोर्स होता है इसलिए अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो यह आपके लिए थोड़ा इरिटेटिंग हो सकता है। इसलिए आप इसकी जगह काॅटन या मलमल को प्रिफर करें।

रेयाॅन

कॉटन से इतर अगर आपको थोड़ा शाइनी फेब्रिक और स्मूद टेक्सचर चाहिए तो आप समर के लिए रेयाॅन की ड्रेस ले सकती हैं। ये माॅइश्चर को अच्छी तरह एब्ज़ार्प करता करता है और ब्रीदेबल फेब्रिक है। यानी इससे हवा आसानी से आर-पार हो सकती है, जिससे पसीना जमा नहीं होता। साथ ही इससे बनी ड्रेस पहनने पर स्किन पर फ्रिक्शन भी महसूस नहीं होता।

इन्हें अवाॅइड करें

वहीं अगर बात करें उन कपड़ों की, जिन्हें आपको समर के दौरान अवॉइड करना चाहिए तो उनमे पॉलिएस्टर या नायलाॅन के टाॅप और कुर्तियां, डेनिम जीन्स और हैवी सिल्क साड़ियां शामिल हैं।

Tags:    

Similar News