Best Colours For Dusky Women: सांवली रंगत पर खूब खिलेंगे ये रंग, पलट-पलट कर देखेंगी गोरी कुड़ियां

Best Colours For Dusky Women: सांवली या डस्की स्किन टोन वाली लड़कियों पर कौन से रंग सबसे ज्यादा खूबसूरत लगते हैं? जानना है? चलिए बताते हैं। यहां ऐसे बेस्ट कलर ऑप्शंस हैं जो डस्की स्किन टोन वुमन की पर्सनालिटी और कॉन्फिडेंस को बढ़ा देंगे।

Update: 2026-03-15 10:49 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Best Colours For Dusky Women: सांवली या डस्की स्किन टोन वाली लड़कियों पर कौन से रंग सबसे ज्यादा खूबसूरत लगते हैं? जानना है? चलिए बताते हैं। यहां ऐसे बेस्ट कलर ऑप्शंस हैं जो डस्की स्किन टोन वुमन की पर्सनालिटी और कॉन्फिडेंस को बढ़ा देंगे।

अगर आप भी अपनी सांवली रंगत के के चलते थोड़ी नर्वस रहती हैं और मनपसंद कपड़े पहनने के बाद भी वो कॉन्फिडेंस महसूस नहीं करतीं, जो आपके हर स्टेप में झलकना चाहिए तो आपको सिर्फ अपनी कलर चॉइस में थोड़े बदलाव करने हैं। दरअसल, कई बार सिर्फ सही रंगों का चुनाव ही आपके पूरे लुक को बदल सकता है।आज हम आपको ऐसे बेस्ट कलर ऑप्शंस बता रहे हैं जो खासतौर पर डस्की या सांवली स्किन टोन वाली महिलाओं पर बेहद खूबसूरत लगते हैं।

ज्वेल टोन वाले कलर्स चुनें

आपको अपने लिए रूबी रेड, एमरल्ड ग्रीन और सफायर ब्लू जैसे ज्वेल टोन वाले कलर्स चुनने चाहिए। ये आपकी स्किन की वाॅर्म्थ को एनहेंस करेंगे और आप शानदार और ग्रेसफुल लगेंगी।

मैरून बनाएगा एलिगेंट

मैरून कलर तो गोरी लड़कियों पर ज्यादा अच्छा लगता है, यह सोचकर मैरून कलर को अवॉइड ना करें। मैरून कलर सांवली रंगत पर भी शानदार लगता है। यह रंग आपके लुक में रॉयल और एलिगेंट टच जोड़ता है। इस वेडिंग सीज़न में एक पार्टी मैरून साड़ी पहन कर तो अटैंड कीजिए, आप लोगों के ज़बरदस्त रिएक्शन से खुद ही समझ जाएंगी।

मैटेलिक शैड लगेंगे ज़बरदस्त

सांवली सलोनी लड़कियों पर मैटेलिक कलर भी जबरदस्त लगते हैं जैसे कि ब्रोंज, रोज़ गोल्ड और एंटीक गोल्ड जैसे कलर। ये शैड आपके चेहरे पर गज़ब का ग्लो लाएंगे।

रॉयल ब्लू में लगेंगी क्लासी

रॉयल ब्लू रंग सांवली त्वचा पर बेहद एलिगेंट और क्लासी लगता है। किसी पार्टी या फंक्शन में जा रही हैं, तो रॉयल ब्लू ड्रेस या साड़ी ज़रूर ट्राई करें।

व्हाइट के शैड ट्राई करें

प्योर व्हाइट आप पर इतना नहीं सजेगा इसलिए व्हाइट की जगह आप आइवरी, क्रीम या ऑफ व्हाइट को प्रिफर करें।

कोरल देगा ताज़गी

कोरल एक ब्राइट और फ्रेश कलर है जो सांवली त्वचा पर बहुत अच्छा लगता है। गर्मियों में कोरल टॉप, कुर्ती या ड्रेस आपके लुक को और भी आकर्षक बना सकते हैं।

अर्दी कलर ट्राई करें

रस्ट, बर्न्ट ऑरेंज, ऑलिव या मस्टर्ड जैसे अर्दी कलर के कपड़े चुनें। ये आपको एट्रैक्टिव और रिच दिखाएंगे।

Tags:    

Similar News