Ankurit aalu ko kha sakte hain ya nahin: हरे और अंकुरित आलू खाना सही या नुकसानदेह? जानें सच्चाई और आलू को स्टोर करने का सही तरीका...
Ankurit aalu ko kha sakte hain ya nahin: कई लोग ऐसे होते हैं जो आलू के हरे होने पर उसे फेंक देते हैं और उन्हें लगता है कि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। आज हम जानेंगे कि आलू के हरे होने पर उसे खाया जा सकता है या नहीं।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Ankurit aalu ko kha sakte hain ya nahin: हर भारतीय के रसोई में कोई अन्य सब्जी हो या न हो लेकिन आलू जरूर होता है। आलू से कई प्रकार के अलग-अलग डिश बनाकर सेवन किया जा सकता है जैसे आलू के पराठे, आलू के हलवे आदि। कई बार ऐसा होता है कि आलू के दाम सस्ते होने पर हम काफी ज्यादा मात्रा में आलू ले आते हैं और वह काफी लंबे समय से घर की सब्जी टोकरी में पड़ा रह जाता है। मुख्य समस्या यही से शुरू होती है जब हम देखते हैं कि आलू में छोटे-छोटे अंकुर निकलना शुरू हो गए हैं और इसका रंग भी हरा पड़ने लगा है। कई लोग ऐसे होते हैं जो आलू के हरे होने पर उसे फेंक देते हैं और उन्हें लगता है कि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। आज हम जानेंगे कि आलू के हरे होने पर उसे खाया जा सकता है या नहीं।
घर में रखा आलू अंकुरित क्यों होता है
ऐसा माना जाता है कि आलू एक जीवित पौधे का अंग होता है और जब आलू को उचित मात्रा में रोशनी, नमी व गर्मी मिलती है तो वह अंकुरित होना शुरू हो जाता है। आलू का अंकुरित होना पूरी तरह से सामान्य प्रक्रिया है और इससे आलू नए पौधे बनाने की शुरुआत कर रहा होता है, इसलिए अंकुरित आलू को खराब कहना पूरी तरह से गलत बात है।
हरे हो चुके आलू को खाना चाहिए या नहीं
आलू के बाहरी त्वचा को रोगों और कीड़े–मकोड़े से बचाने के लिए इसमें कई प्रकार के रासायनिक यौगिक पाए जाते हैं जिसमें सबसे प्रमुख है सोलेनिन और चैकोनिन। ये दोनों योग आलू के अंदर काफी कम मात्रा में होते हैं लेकिन जब क्लोरोफिल की वजह से आलू का रंग हरा पड़ने लगता है तो इन योगिकों स्तर सामान्य से काफी ज्यादा बढ़ जाता है। यदि इस स्थिति में आलू का सेवन किया जाए तो मनुष्य में पेट दर्द, मतली और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती है।
किस तरह से करें आलू का सेवन
ऐसे आलू का सेवन किया जा सकता है जो छूने में काफी कठोर हो और अंकुरित हो लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि जब आलू अंकुरित होने के साथ-साथ हरा और सिकुड़ा हुआ है तो इसका सेवन न करें। कई लोगों के मन में यह भी सवाल होगा कि क्या हरे आलू को अच्छी तरह से पका कर खाया जा सकता है तो इसका जवाब है नहीं। क्योंकि जब हम हरे हो चुके आलुओं को उबालते हैं तो इसमें मौजूद सोलेनिन की बहुत ही कम मात्रा में कमी होती है, जो सेवन के लिए पर्याप्त नहीं है। अंकुरित आलू का सेवन भी ऊपर के छिलकों को गहराई से हटाकर करना चाहिए।
आलू को स्टोर करने का बेस्ट तरीका
- आलू को अंकुरित होने से बचने के लिए उसे ठंडे (लगभग 10 डिग्री सेल्सियस), अंधेरे और सुखे स्थान पर रखना बहुत जरूरी है।
- आलू को कभी भी फ्रिज (रेफ्रिजरेटर) में रखने की भूल न करें इससे उसके स्वाद और क्वालिटी में काफी अंतर आ सकता है।
- आलुओं का नियमित परीक्षण करते रहें साथ ही जिस आलू में खराबी दिखे उसे निकालकर अलग कर ले।
- इसे स्टोर करने के लिए प्लास्टिक की जगह पेपर बैग्स का इस्तेमाल करें।
- आलू को प्याज के साथ कभी भी न रखें क्योंकि प्याज से निकलने वाला एथिलीन गैस सब्जियों के सड़ने की गति को तेज कर देता है। इसके संपर्क में आते ही आलू बहुत जल्दी अंकुरित होने लग जाते हैं।