Almari mein rakhe kapdon Se badbu dur kaise karen: अलमारी में कपड़ों की सीलन और बदबू से है परेशान? तो अपनाएं यह 04 घरेलू उपाय!
Almari mein rakhe kapdon Se badbu dur kaise karen: घरों में हम कपड़े आदि रखने के लिए अलमारी का उपयोग तो करते ही हैं और यह अलमारी अधिकतर समय बंद ही रहती है ऐसे में इसमें रखें कपड़ों में एक अजीब से बदबू आनी शुरू हो जाती है।
Almari mein rakhe kapdon Se badbu dur kaise karen: घरों में हम कपड़े आदि रखने के लिए अलमारी का उपयोग तो करते ही हैं और यह अलमारी अधिकतर समय बंद ही रहती है ऐसे में इसमें रखें कपड़ों में एक अजीब से बदबू आनी शुरू हो जाती है। जब भी मौसम नमी वाला होता है अलमारी में रखे कपड़ों में सीलन की बदबू आने लगती है। कई बार ऐसा भी होता है कि लंबे समय से बंद अलमारी के कपड़ों में फफूंद लग जाती हैं, जो दुर्गंध का एक प्रमुख कारण है। इतना ही नहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने पहने हुए मोजे और अन्य कपड़ों को वापस अलमारी में ही रख देते हैं जिससे अलमारी में रखें नए कपड़े भी खराब होने लगते है और एक अजीब सी गंध पूरी अलमारी में फैल जाती है।
इस विधि से दूर होगा अलमारी का गंध
1. अलमारी जैसे बंद उपकरणों के वस्तुओं में यदि कोई दुर्गंध की समस्या है तो यह विधि काफी सहायक होने वाली है। इस विधि को करने के लिए एक कॉटन का कपड़ा या टिशू पेपर का इस्तेमाल करें। इसके बीच में एक कॉटन बॉल जरूर रखें साथ ही ऊपर से नींबू का रस डालकर इसे अच्छी तरह से भीगो ले क्योंकि नींबू का प्राकृतिक रूप से गंध को कम करने का काम करता है।
2. इसके बाद इसमें चाहे तो लॉन्ग या दालचीनी का टुकड़ा भी डाल सकते हैं जिसकी एंटीबैक्टीरियल गुण के साथ-साथ यह कीटाणुओं को भी दूर रखता है। फिर इसे अलमारी के अंदर रख दे। यदि आपकी अलमारी काफी बड़ी है तो इस तरह की दो से तीन पोटलियां बनाकर अलग-अलग जगह पर रखें। आप देखेंगे कि कुछ दिनों के बाद गंध पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है।
3. लगातार बनी अलमारी में बदबू को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए इसे समय-समय पर खोलकर हवा जाने का रास्ता बनाएं। इससे अंदर की नमी बाहर निकलेगी साथ कीटाणुओं के पनपने का चांस भी बहुत कम रहेगा। अलमारी के अंदर कपूर या नीम के सूखे पत्तियों को रखने से भी बदबू दूर होती है।
4. बेकिंग सोडा में भी कई प्राकृतिक गंध अवशोषक पाए जाते हैं, जो अलमारी में भरी बदबू को कम कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में बेकिंग सोडा लेकर उसे अलमारी के अंदर अलग-अलग जगह पर रख दें। हर दो से तीन हफ्ते में इसे बदल बदलकर रखें। फिर आप देखेंगे कि अलमारी की बदबू काफी हद तक खत्म हो चुकी है। अलमारी के सभी सामानों को खाली करके पानी से धोकर धूप में सुखाना भी एक अच्छा उपाय हो सकता है।