Raipur News: रायपुर में 16 साल की लड़की से दुष्कर्म, आरोपी बोला-तुम्हारी दीदी बुला रही, स्कूटी में बैठाकर अपने घर ले गया, फिर घटना को दिया अंजाम

Raipur News: रायपुर में 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया गया है।

Update: 2026-03-19 14:02 GMT

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पीड़िता को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया, जिसे पुलिस ने आड़िशा से धद-दबोचा है। आरोपी घटना के बाद से फरार था। पकड़े गए युवक का नाम खड़ाराजू उर्फ राजू सेन उर्फ रेमंड है।

जानिए पूरा मामला

घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की थाने में दी शिकायत के मुताबिक, 15 जनवरी को आरोपी खड़ाराजू उर्फ राजू सेन दोपहर एक बजे 16 वर्षीय पीड़िता के पास आया और कहा कि तुम्हारी दीदी बुला रही है। इसके बाद आरोपी ने अपनी स्कूटी में पीड़िता को बैठाकर अपने साथ सड्डू स्थित अपने घर ले गया। यहां पर आरोपी ने डरा-धमका कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को वहीं छोड़कर फरार हो गया था।

घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और इसकी शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जब आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची तो आरोपी फरार मिला। आरोपी की तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी।

इसी बीच आरोपी का लोकेशन आडिशा के धरमगढ़ में मिला। पुलिस की टीम ओडिशा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ सरस्वती नगर थाने में अपराध धारा 296,351(2),115(2),137(2), 64,127(2), 3(5) बीएनएस एवं 04 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है। आरोपी को 18 मार्च को न्यायालय में पेश कर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।

आरोपी का नाम

खड़ाराजू उर्फ राजू सेन उर्फ रेमंड पिता संतोष सेन (29वर्ष) निवासी गांधी नगर शिव मंदिर के पास शंकर नगर , थाना सिविल लाइंस


 

Tags:    

Similar News