Jashpur News: सीजी में पकड़ाया 54 लाख का गांजा, ओड़िशा से लेकर जा रहे थे उत्तरप्रदेश, पुलिस ने दो तस्कर को भी किया गिरफ्तार...

Jashpur News: छत्तीसगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 112 किलों गांजा जब्त किया है। साथ ही दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

Update: 2026-04-13 08:17 GMT

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 112 किलों गांजा जब्त किया है। गांजे की कीमत करीब 54 लाख बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्कर ओडिशा से लोड कर गांजे को उत्तरप्रदेश लेजा रहे थे। आरोपी तस्करों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में NDPS की धारा 20(B)(2)(C) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा गांजा

जानकारी के मुताबिक, 12 अप्रैल को जशपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध टोयोआ इलियट कार क्रमांक डीएल-3सीबी-5298 में भारी मात्रा में गांजा तस्करी की जा रही है। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने सूचना को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश पुलिस को दिए। 12 अप्रैल की दोपहर दो बजे पत्थलगांव पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रूकवाने की कोशिश की, लेकिन कार चालक ने पुलिस को देखकर नहीं रोका और तेज रफ़्तार से भगाने लगा।

पुलिस की टीम भी कार का पीछा कर रही थी, इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर एक नाले के गड्ढे में फंस गई। पुलिस की टीम ने तत्काल कार सवार दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और कार की तलाशी ली गई।

कार के अंदर से 7 प्लास्टिक बोरी में खाखी रंग की टेप से लिपटी हुई 108 पैकेट गांजा जब्त किया गया। गांजे का वजन 112 किलो 770 ग्राम था, जिसकी कुल कीमत 54 लाख बताई जा रही है।

उत्तरप्रदेश लेजा रहे थे गांजा 

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ओडिशा के संबलपुर से गांजा खरीदकर उत्तरप्रदेश ला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद ओड़िशा के सप्लायर पर भी कार्रवाई करने वाली है। दोनों आरोपियों को जेल भेजकर इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। 

आरोपियों के नाम

1. संजीव कुमार नट, 30 वर्ष, निवासी ग्राम गोविंद नगर, थाना भरथना जिला ईटावा, (उत्तरप्रदेश)

2. विजय पंडित 28वर्ष निवासी ग्राम बराउ, थाना भगवानपुर, जिला वैशाली (बिहार) वर्तमान पता लोनावाला पुणे (महाराष्ट्र)

Tags:    

Similar News