Jagdalpur Accident News: दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, तीन की हालत गंभीर... इधर यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त...
Jagdalpur Accident News: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर यात्रियों से भरी बस भी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए।
Jagdalpur Accident News: जगदलपुर। जिले में भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। तेज रफतार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, केशकाल थाना क्षेत्र के नेशलन हाईवे-30 पर खालेमुरवेंड के पास तेज रफ़्तार बस व ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।
जानिए पूरा मामाल
जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर जिले के जामगुड़ा गांव निवासी सुखनाथ कश्यप अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर काम से जगदलपुर की तरफ निकला था। इसी बीच जगदलपुर से रायपुर की तरफ आ रही कार ने आसना गांव के पास बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार दंपति सड़क पर गिर गए।
घटना में दोनों के सिर हाथ-पैर पर गंभीर चोट लगी थी, जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों का पंचनाम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, कार सवार तीनों घायलों को उपचार के लिए तत्काल अस्पतला में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। साथ ही हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। वहीं, इस दुखद हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है।
कांकेर में बस और ट्रक में टक्कर
केशकाल थाना क्षेत्र के नेशलन हाईवे-30 पर खालेमुरवेंड के पास में यात्रियों से भरी बस की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे के दौरान बस में ३० से ज्यादा यात्री सवार थे। एक्सीडेंट में 12 यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।