Raipur News: होटल से कूदी युवती जीआरपी एसपी ऑफिस में गिरी, थाने में दर्ज थी गुमशुदा की शिकायत...पुलिस जांच में जुटी
Raipur News: राजधानी रायपुर के होटल से कूदी युवती की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती के गुमशुदगी की शिकायत रायपुर के एक थाने में दर्ज थी।
Raipur News: रायपुर। रेलवे स्टेशन स्थित सिद्धिविनायक होटल से कूदकर युवती ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती होटल के कमरे से कूद गई और जीआरपी एसपी ऑफिस के दफ्तर में जा गिरी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर गंज थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
जानिए पूरी वारदात
गंज थाना पुलिस ने मृतिका युवती की पहचान रायगढ़ निवासी हनी गुप्ता पिता दीपक गुप्ता के रूप में की। युवती रायगढ़ जिले के कोहाकुंडा, चिरंजीवदास नगर की रहने वाली थी। पुलिस जांच में पता चला है कि हनी गुप्ता रायपुर के विधानसभा में रहकर पढ़ाई कर रही थी। कुछ दिनों से वो लापता थी, जिसके गुमशुदगी की शिकायत विधानसभा थाने में दर्ज कराई गई थी। परिजनो द्वारा 7 मार्च को थाना विधानसभा में गुम इंसान क्र 42/2026 दर्ज कराया था। हालांकि, विधानसभा पुलिस की टीम द्वारा 11 मार्च को गुमइंसान हिना गुप्ता को खोज लिया गया था।
जीआरपी एसपी ऑफिस के दफ्तर में गिरी
इसी बीच आज शाम युवती ने रेलवे स्टेशन स्थित सिद्धिविनायक होटल के कमरे से कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती होटल के कमरे से कूदी और जीआरपी एसपी ऑफिस के दफ्तर में जा गिरी।
नीचे गिरने की जैसे ही सूचना वहां मौजूद जीआरपी जवानों को हुई तो उन्होंने इसकी तत्काल सूचना गंज थाना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौक पर पहुंची और युवती का पंचनामा कर शव को मेकाहारा मर्चुरी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मानसिक रूप से बीमार
जांच में पता चला हैं कि युवती कुछ दिनों से होटल में ठहरी हुई थी। बताया यह भी जा रहा हैं कि मानसिक रूप से बीमार थी। फिलहाल मौत का कारण क्या था? युवती ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की? इसकी जांच गंज थाना पुलिस के द्वारा की जा रही है। पुलिस ने मृतिका के रायगढ़ निवासी परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।