Raipur Murder News: रायपुर में युवक का मर्डर: ढाबे में कुत्ते को खाना देने को लेकर हुआ विवाद, कुक ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

Raipur Murder News: रायपुर से हत्या का एक मामला सामने आया है, यहां ढाबे में कुत्ते को खाना देने को लेकर हुए विवाद के कारण कुक ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।

Update: 2026-02-10 07:08 GMT

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

Raipur Murder News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां ढाबा में खाना खाने के दौरान कुत्ते को भोजन देने के विवाद में कुक ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना धरसीवा थाना क्षेत्र का है। 

ढाबे के कुक ने की युवक की हत्या 

धरसीवा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि ढाबा में खाना खाने के दौरान कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर कुक से विवाद हो गया और कुक ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरु कर दी है। 

कुत्ते को खाना देने को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान शिव प्रसाद ध्रुव के रूप में हुई है, जो कि मध्यप्रदेश के अनूपपुर का रहने वाला था। मंगलवार तड़के वह धरसीवा थाना क्षेत्र के एक ढाबा में खाना खाने गया था। इसी दौरान उसने एक कुत्ते को ढाबे के बाहर खाना दे दिया, जिसको लेकर उसका विवाद वहां के कुक के साथ हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और कुक ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

पेट में चाकू लगने से शिव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया और जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद उसे पास के ही अस्पताल में ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही मामले की जांच भी शुरु कर दी ।                              

Tags:    

Similar News