Raipur Crime News: जुआ खेलने पर विवाद, दो भाईओं समेत तीन युवकों ने मिलकर बेरहमी से मार डाला, एक गिरफ्तार, दो अन्य फरार

Raipur Crime News: राजधानी रायपुर के विधानसभा इलाके में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो अन्य आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।

Update: 2025-07-26 08:50 GMT

Crime News

Raipur Crime News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो अन्य आरोपी फरार है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। आरोपियों ने युवक की हत्या ताश पत्ती खेलने की बात को लेकर की थी।

जानिए घटना

दरअसल, शिकायतकर्ता भागचंद चंदवानी ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कटोरा तालाब रायपुर में रहता है और उसका पुत्र देवेन्द्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा पिछले 1 वर्ष से बैरागीडेरा सड्डू में अपनी मुंह बोली बहन के मकान में रहता था। देवेंद्र फैंसी सामान खिलौना बिक्री करने का काम करता है। 25 जुलाई की रात करीबन 12ः30 बजे मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना मिली कि उसके पुत्र देवेन्द्र कुमार चंदवानी के साथ अर्जुन बैरागी व उसके भाई समेत तीन लोगों ने मिलकर मारपीट की। प्रार्थी बैरागीडेरा सड्डू जाकर पता किया तो उसे जानकारी प्राप्त हुई कि 7-8 दिन पूर्व बैरागीडेरा सड्डू में उसके पुत्र देवेन्द्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा और अर्जुन बैरागी के मध्य ताश पत्ती खेलने की बात को लेकर विवाद हुआ था। अर्जुन बैरागी ने देवेन्द्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा के साथ मारपीट की थी। 

24 जुलाई की रात करीब 11 बजे गौरा चौरा में देवेन्द्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा शराब के नशे में खड़ा था उसी समय अर्जुन बैरागी भी शराब के नशे में वहां आया और देवेन्द्र ने उसे तुमने मुझे मारा था कहकर गाली गलौच करने लगा। विवाद बढ़ने पर अर्जुन बैरागी अपने कमर से चाकू निकाला और देवेन्द्र को मारा। इतने में अर्जुन बैरागी का भाई डाडो व साहिल भी वहां पहुंचे और दोनों ने भी देवेन्द्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा को हाथ मुक्का से मारपीट कर तीनों अपने घर भाग गये। घायल देवेन्द्र अपने घर जाकर हॉकी स्टीक लेकर अर्जुन बैरागी के घर की ओर गया। अर्जुन बैरागी अपने घर के पहले मंजिल से देवेन्द्र को तेरे को आज जान से खत्म कर दूंगा कहकर सिमेंट पोल का आधा हिस्सा छत से उसके सिर में गिरा दिया। देवेन्द्र कुमार के सिर में चोट लगाने से वह गिरकर बेहोश हो गया। जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाने पर उसकी मृत्यु हो गई। थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 365/25 धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के ठिकानों में लगातार रेड कार्रवाई कर अर्जुन बैरागी को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि वह एवं मृतक एक ही मोहल्ले के निवासी है और आसपास ही रहते है। घटना को वह अपने भाईयों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया था। प्रकरण में संलिप्त अन्य 2 आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी-अर्जुन बैरागी पिता गोकुल बैरागी उम्र 24 साल निवासी सड्डू कैपिटल सिटी बैरागी डेरा बी एस यू पी थाना विधानसभा रायपुर।


Tags:    

Similar News