CG Korea News: पति की हत्या, फिर पुलिस से बचने शव को फंदे पर लटकाया, पत्नी और बेटा गिरफ्तार

CG Korea News: छत्तीसगढ़ में पति की हत्या करने वाली पत्नी और उसके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

Update: 2026-03-23 09:58 GMT

CG Korea News: कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर डंडे से पीट-पीटकर पति की हत्या कर दी, फिर पुलिस से बचने उसके शव को फंदे पर लटका दिया था। पुलिस जांच में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दोनों मां-बेटे को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली है। 

दरअसल, 25 फरवरी को ग्राम कटकोना स्थित कलारी में कार्यरत बसंत लाल की लाश उसके घर में फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव का पंचनाम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट आने पर पता चला कि डंडे से पीट-पीटकर मृतक की हत्या की गई थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी और उसके बेटे से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने ज्यादा देर पुलिस को गुमराह नहीं किया और हत्या करने की बात कबूल कर ली।

पूछताछ में बताया कि मृतक बसंत लाल शराब पीने का आदी था और काम पर भी नहीं जाता था। आरोपी के शराब पीने की लत की वजह से घर में रोज विवाद होता था। घटना वाले दिन बसंत के साथ पत्नी शालु और पुत्र विजेंद्र का विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों डंडे से ताबड़तोड़ वार कर बसंत की हत्या कर दिए।

वारदात के बाद दोनों पकड़े जाने के डर से शव को फंदे पर लटका दिए थे। पुलिस जब घटना स्थल पहुंची तो दोनों ने हत्या को आत्महत्या बताया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने हत्या की बात कबूल की।

थाना प्रभारी प्रमोद पांडे के नेतृत्व में ASI राजवाड़े व थाना स्टाफ द्वारा घटना का खुलासा कर दोनों आरोपियों को आज गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।


Tags:    

Similar News