CG Crime: गोली चली, विवाद के बाद आर्मी के रिटायर्ड हवलदार ने युवक पर चला दी गोली, मचा हड़कंप...

CG Crime: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आर्मी के रिटायर्ड हवलदार ने गोली चला दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

Update: 2026-03-23 07:30 GMT

CG Crime: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह-सुबह गोलियों की आवाज लोगों को सुनाई दी। लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो एक युवक खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। घटन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, जांजगीर चांपा के थाना पामगढ़ का यह पूरा मामला है। आज सुबह 10 बजे विकास नगर में शैलेंद्र साहू पर विवाद के बाद एक आरोपी ने गोली चला दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि आज सुबह 10 बजे विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ हिमांशु किराना स्टोर के पास आकर गाली गलौज कर रहा था।

इसी दौरान हिमांशु श्रीवास घर के बाहर निकला और शैलेंद्र साहू को गाली-गलौज देने से मना करने लगा। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा। इतने में हिमाशु श्रीवास का भाई रिटायर्ड आर्मी हवलदार गुलशन श्रीवास घर से पिस्टल लाया और शैलेंद्र साहू के दोस्त पंकज कश्यप पर गोली चला दिया। गोली चलने के बाद सभी युवक वहां से भाग निकले। वहीं, खून से लथपथ पंकज कश्यप मौके पर गिर पड़ा।

पंकज के जांघ, पैर पर गंभीर चोट लगी। पुलिस भी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में युवक को सीएचसी पामगढ़ से बिलासपुर रिफर किया गया। अभी युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

आरोपी रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर के हवलदार को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी का नाम गुलशन श्रीवास है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कार्रवाई कर रही है। वहीं, सुबह-सुबह गोली चलने की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Tags:    

Similar News