Hardoi Crime News: प्रेमी के साथ पकड़ाई पत्नी: पति ने दांतों से काट दी नाक, फिर प्रेमी ने...

उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामना आया है, जहां पत्नी के प्रेम प्रसंग से नाराज एक पति ने अपने दांतों से काटकर उसकी नाक अलग कर दी। बताया जा रहा है कि महिला का गांव के एक लड़के से प्रेम प्रसंग था, जिससे मिलने वह उसके घर गई थी। जिसे उसके पति ने देख लिया फिर दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी दौरान पति ने अपने दांतों से उसकी नाक काट दी।

Update: 2025-06-19 09:36 GMT

Hardoi Crime News: हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामना आया है, जहां पत्नी के प्रेम प्रसंग से नाराज एक पति ने अपने दांतों से काटकर उसकी नाक अलग कर दी। बताया जा रहा है कि महिला का गांव के एक लड़के से प्रेम प्रसंग था, जिससे मिलने वह उसके घर गई थी। जिसे उसके पति ने देख लिया फिर दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी दौरान पति ने अपने दांतों से उसकी नाक काट दी। 

पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा 

यह सनसनी खेज मामला हरियावा थाना क्षेत्र के देवरिया प्रसिद्ध नगर गांव की है। जानकारी के मुताबिक, पूजा देवी की शादी करीब 10 साल पहले रामखेलावन नामक व्यक्ति से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। रामखेलावन को अपनी पत्नी के सुशील कुमार से संबंधों की जानकारी पहले से थी और वह बार-बार पत्नी को समझाने की कोशिश करता था। लेकिन पूजा देवी अपने प्रेमी से संबंध तोड़ने को तैयार नहीं थी। घटना वाले दिन बुधवार को पूजा देवी अपने प्रेमी सुशील कुमार के घर मिलने गई थी। जब पति रामखेलावन को इसकी जानकारी मिली तो वह भी वहां पहुंच गया। उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की और घर वापस चलने के लिए कहा। लेकिन पत्नी के मना करने पर पति अपना आपा खो बैठा।

कटी नाक लेकर थाने पहुंचा प्रेमी

गुस्से में आकर उसने सबके सामने पत्नी की नाक अपने दांतों से काट डाली। घटना के बाद हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे पहले हरदोई मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। खास बात यह रही कि महिला का प्रेमी सुशील कुमार उसकी कटी हुई नाक को एक डिब्बी में रखकर खुद थाने पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी पति  गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी पति रामखेलावन को गिरफ्तार कर लिया। पूजा देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे अक्सर जान से मारने की धमकी देता था, इसी कारण वह अपने प्रेमी के पास चली गई थी। लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि मामला इतना हिंसक मोड़ ले लेगा। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और एक बार फिर घरेलू विवादों में बढ़ती हिंसा और ऑनर क्राइम की बहस को जन्म दे दिया है।

Tags:    

Similar News