Raipur: नितेश हत्याकांड: प्रेमिका के कहने पर आलू-प्याज बेचने वाले ने किया मर्डर, दोस्तों के साथ बेदम पीटा, फिर गमछे से गला घोंटा, मौत नहीं हुई तो ज़िंदा दफनाया...

Raipur: रायपुर के ग्रामीण क्षेत्र में नितेश बत्रा हत्याकांड में एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने बड़ा खुलासा किया है। प्रेमिका के कहने पर आरोपी प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर नितेश से मारपीट की, फिर उसे ज़िंदा ही दफना दिया था।

Update: 2026-04-03 12:48 GMT

Raipur: रायपुर। अभनपुर क्षेत्र में नितेश बत्रा की हत्या मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। लव ट्रायंगल में नितेश की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने दूसरे बॉयफ्रेंड से करवाई थी। घटना वाले दिन युवती के कहने पर ही आरोपी प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर नितेश की पिटाई की, फिर गले में गमछा लपेटकर कस दिए। इसके बाद भी जब नितेश की मौत नहीं हुए तो आरोपियों ने जिंदा ही दफना दिया था।

दरअसल, 21 मार्च को अभनपुर क्षेत्र के ग्राम भरेंगाभाठा से नवागांव जाने वाली सड़क किनारे मुरूम के गड्ढे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव दफन हालत में मिला था। अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो मुरूम के अंदर दबा एक शव मिला, जिसके पैर-हाथ बाहर निकले हुए थे।

पुलिस ने मृतक के कपड़े और टैटू के आधार पर उसकी पहचान शदाणी दरबार निवासी नितेश बत्रा 29 वर्ष के रूप में की। जांच में पुलिस को पता चला कि माना थाने में मृतक के परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

आलू-प्याज बेचने वाले ने की हत्या

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला तो एक संदेही के बारे में पता चला। संदेही की पहचान आलू-प्याज और कलिंदर का व्यवसाय करने वाले श्याम सुंदर सोनी निवासी बोरियाकला मुजगहन के रूप में की गई। श्याम सुंदर अपने दुकान में काम करने के लिए कर्मचारी भी रखा हुआ था। घटना के बाद से सभी संदेही फरार थे। पुलिस ने संदेहियों की तलाश शरू की। इस दौरान सभी का लोकेशन उत्तर प्रदेश में मिला।

आईजी अमरेश मिश्रा ने तत्काल संदेहियों को हिरासत में लेने के निर्देश ग्रामीण एसपी को दिए। पुलिस की टीम ने यूपी में आरोपियों की घेराबंदी कर दो नाबालिग समेत पांच को पकड़ा। सभी को रायपुर लाया गया।

पूछताछ में मुख्य आरोपी श्याम सुंदर ने खुलासा किया कि पूर्व में मृतक नितेश बत्रा का उसकी प्रेमिका सवित्री साहू के साथ प्रेम प्रसंग था। आरोपी भी सवित्री को पसंद करता था। 16 मार्च की रात श्याम सुंदर अपनी प्रेमिका सवित्री के घर पहुंचा था। इस दौरान वहां पहले से ही नितेश बत्रा भी खड़ा था। नितेश को देखकर श्याम सुंदर आक्रोशित हो गया और बोला कि तुम यहां क्यों आये हो, तुम मेरी गर्लफ्रेंड को क्यों परेशान करते हो। इतने में सवित्री अपने घर से निकली और कहने लगी कि मारो नितेश को, रोज आकर उसे परेशान करता है।

मौत नहीं होने पर ज़िंदा दफनाए

श्याम सुंदर विवाद करते हुए अपनी दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों को मौके पर बुला लिया और मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं आरोपियों ने ऑटो में बिठाकर नितेश को अपने साथ मुजगहन के आगे खट्टी-ढोढ़री के बीच तालाब ले गए। जहां फिर से मारपीट किए और गमछा से गला दबा दिए। मौत नहीं होने पर आरोपियों ने परसुलीडीह और भरेंगाभाठा के बीच मुरूम खदान में दफना दिए थे।

घटना में शामिल दो नाबालिग, युवती और मुख्य आरोपी समेत पांच को गिरफ्तार किया। साथ ही घटना में फरार एक अन्य की तलाश की जा रही है।

जानिए आरोपियों के नाम

श्याम सुंदर सोनी पिता विनायक सोनी 21 वर्ष निवासी ग्राम माही थाना करछना प्रयागराज यूपी। हाल पता बोरियाकला मुजगहन।

सुमित कोसले पिता यशवंत कोसले उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम भरेंगाभट्टा थाना अभनपुर जिला रायपुर।

सावित्री साहू पिता दिनेश साहू उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम जमगला लखनपुर, सरगुजा। हाल पता टेमरी एकता नगर थाना माना

विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक। 

Tags:    

Similar News