जांजगीर-चांपा क्राइम: CG में नकली बाल और मुखौटा पहनकर डबल मर्डर, चोरी करने घुसे आरोपियों ने बुजुर्ग को मारा चाकू, चीख सुनकर महिला उठी तो उसे भी उतार दिया मौत के घाट...

Janjgir-Champa Crime: छत्तीसगढ़ के जांजगीर में डबल मर्डर की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। दो आरोपियों ने बुजुर्ग दंपति की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद सोने के अभूषण चोरी कर आरोपी फरार हो गए थे।

Update: 2026-04-03 10:24 GMT

Janjgir-Champa Crime: जांजगीर-चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या के 48 घंटे के भीतर ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। चारों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले है।

जानिए पूरी वारदात

दरअसल, 1 अप्रैल की रात 8 बजे ग्राम खपरी में बुजुर्ग दंपति संतराम साहू और श्याम बाइ साहू की लाश खून से लथपथ हालत में घर के अंदर मिली थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों की जांच शुरू की गई। मुखबिरों को भी तैनात किया गया। 

पुलिस ने मृतक के पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि बुजुर्ग दंपति घर में अकेले रहते थे और गांव में किसी के साथ दुश्मनी भी नहीं थी।

जांच में यह भी पता चला कि गांव का एक बदमाश प्रवृति का युवक गजेंद्र दिनकर घटना के बाद से फरार है। इस जानकारी के बाद पुलिस ने संदेही युवक की तलाश शुरू की और गजेंद्र को उसके ससुराल नवागांव से पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ में पुलिस को गजेन्द्र ज्यादा देर गुमराह नहीं कर पाया और उसने हत्या के बाद चोरी करने की बात कबूल कर ली।

नकली बाल और मुखौटा पहनकर घटना को दिए थे अंजाम

आरोपी गजेंद्र पाल ने बताया कि वो अपने दोस्त सुरेंद्र यादव और पिता के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिए थे। गजेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि सुरेन्द्र यादव ही इस घटना का मुख्य साजिशकर्ता है। सुरेंद्र ने पूर्व में मृतक के घर शादी की वीडियोग्राफी की थी। सुरेंद्र को पता था कि घर में अकेले बुजुर्ग दंपति ही रहते थे और उनके पास सोने-चांदी के ज्वेलरी व नगदी भी है।

सुरेंद्र ने चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए गांव के बदमाश गजेंद्र पाल और उसके पिता को शामिल किया था। प्लानिंग के तहत पहचान छुपाने के लिए मास्क, टोपी, नकली बाल लगाकर गजेंद्र दिनकर और सुरेन्द्र यादव दंपति के घर घुसे थे। इस दौरान बुजुर्ग संतराम दोनों को देख लिया और हल्ला करने लगा। पकड़े जाने के डर से सुरेंद्र यादव अपने पास रखे चाकू से संतराम पर हमला कर उसकी हत्या कर दियादिए।

वारदात के दौरान मृतक की पत्नी श्यामबाई भी जाग गई और विरोध करने लगी। गजेंद्र पाल के द्वारा चाकू से श्यामबाई पर भी हमला कर उसकी भी हत्या कर दिए। डबल मर्डर की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला के गले से सोने-चांदी की ज्वेलरी लेकर घर के बाहर निकल गए।

चोरी की ज्वेलरी को आरोपी गजेन्द्र दिनकर ने बाहर रेकी कर रहे अपने पिता श्यामरतन दिनकर को देकर तीनों फरार हो गए थे। गजेंद्र ने घटना की जानकारी अपने भाई बिजेंद्र दिनकर को दी थी। बिजेंद्र ने ही तीनों को भगाने में मदद की थी।

पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो चाकू, ज्वेलरी, वाहन जब्त कर लिया है।

नीचे देखें आरोपियों के नाम

1. गजेन्द्र पाल दिनकर पिता श्यामरतन दिनकर उम्र 24 वर्ष, खपरी थाना मुलमुला

2. सुरेन्द्र यादव पिता स्व. अमरनाथ यादव उम्र 25 वर्ष, खपरी थाना मुलमुला

3. श्यामरतन दिनकर पिता स्व. रामनारायण दिनकर उम्र 53 वर्ष, खपरी थाना मुलमुला

4. विजेन्द्र पाल दिनकर पिता श्यामरतन दिनकर उम्र 26 वर्ष खपरी थाना मुलमुला जिला जांजगीर 

Tags:    

Similar News