CG IPS Training: आइपीएस ट्रेनिंग: रायपुर ग्रामीण समेत चार जिलों के एसपी ट्रेनिंग में, इन अफसरों को बनाया गया प्रभारी एसपी...

CG IPS Training: छत्तीसगढ़ के चार जिलों के एसपी को ट्रेनिंग के लिए रवाना किया गया है। उनकी जगह चार अन्य अफसरों को प्रभार सौंपा गया है।

Update: 2026-04-03 07:17 GMT

CG IPS Training: रायपुर। छत्तीसगढ़ में चार जिलोें के एसपी को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है। इनमें रायपुर ग्रामीण, कोंडागांव, जांजगीर-चांपा और गरियाबंद जिला के एसपी शामिल है। यह ट्रेनिंग 6 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक चलेगी।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार जांजगीर जिला के एसपी विजय पाण्डेय, कोंण्डागांव एसपी पंकज चंद्रा, गरियाबंद जिला एसपी वेदव्रत सिरमौर, रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता सिंहा का नाम शामिल है।

वहीं, जिन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, उनमें जांजगीर चांपा छसबल में पदस्थ विमल कुमार बैस को जांजगीर चापां जिले का एसपी बनाया गया है।

दुर्ग एसटीएम बघेरा में पदस्थ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल को कोण्डागांव एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पुलिस मुख्यालय में एसआईए के पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर को गरियाबंद एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

महासमुंद 20वीं वाहिनी छसबल में पदस्थ मनीषा ठाकुर को रायपुर ग्रामीण एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नीचे देखें लिस्ट...



 


Tags:    

Similar News