CG Raipur News: रायपुर में चर्चित नितेश बत्रा हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, लव ट्रेंगल में मर्डर, युवती समेत पांच आरोपी गिरफ्तार...
CG Raipur News: रायपुर ग्रामीण के अभनपुर जिले में हुए चर्चित नितेश बत्रा मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। युवक की लाश 21 मार्च को अभनपुर थाना क्षेत्र में मिट्टी में दबी मिली थी...
CG Raipur News: रायपुर। रायपुर के अभनपुर में चर्चित नितेश बत्रा मर्डर मिस्ट्री को रायपुर ग्रामीण पुलिस ने सुलझा लिया है। लाश मिलने के 12 दिन बाद पुलिस ने हत्या मामले में एक युवती समेत सभी पांच आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि लव ट्रायंगल में युवक की हत्या की गई थी। गिरफ्तार युवती से मृतक और आरोपी युवक प्रेम करते थे। मृतक का युवती से मिलना-जुलना आरोपी को पसंद नहीं था।
आरोपी इस बात से नाराज था और उसने नितेश बत्रा को रास्ते से हटाने की साजिश रची। प्लानिंग के तहत ही मृतक नितेश बत्रा को अभनपुर बुलाया गया था। यहां पर आरोपियों ने नितेश की मारपीट के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दिए और फिर उसके शव को दफना दिए थे।
शव मिलने के बाद रायपुर ग्रामीण पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी जांच में पता चला कि सभी आरोपी उत्तरप्रदेश में छुपे हुए है। पुलिस की टीम ने रेड मारकर हत्या में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें रायपुर लाया गया। पुलिस घटना को लेकर आज देर शाम खुलासा करेगी। साथ ही घटना की जानकारी मीडिया को देगी।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, मृतक नितेश बत्रा का शव 21 मार्च को अभनपुर थाना क्षेत्र के भरेंगाभाटा गांव में मिला था। ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई। अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो शव मिट्टी में दबा हुआ था और उसके पैर-हाथ जमीन के बाहर निकले हुए थे। पुलिस ने शव बाहर निकाला और हाथ में बने टैटू के आधार पर उसकी पहचान नितेश बत्रा 25 वर्ष के रूप में की गई। मृतक शादानी दरबार में रहता था और होलसेल मार्केट में वाहन पार्किंग का काम करता था।