नालंदा में भीड़ ने महिला के कपड़े फाड़े, निजी अंगों को पकड़ा... सड़कों पर घुमाया, आरा की घटना की दिलाई याद
Nalanda Viral Video : बिहार के नालंदा में भीड़ ने एक महिला के साथ सरेआम छेड़छाड़ और मारपीट की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग महिला से छेड़छाड़ करते और उसे घसीटते दिख रहे हैं।
Nalanda Assault On Woman : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के अजयपुर गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन युवकों ने 20 वर्षीय विवाहित महिला के साथ सड़क पर हैवानियत की कोशिश की। आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़े और विरोध करने पर उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। यह घटना 20 अगस्त 2018 में आरा में हुई घटना की याद दिला रही। तब हत्या के शक में भीड़ ने एक महिला को निर्वस्त्र करके सड़क पर घुमाया था। 2023 में मणिपुर में ऐसी घटना हुई थी। बहरहाल, नालंदा पुलिस ने मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार तीसरे आरोपी रविकांत की तलाश में छापेमारी जारी है। कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। जो सड़क पर भीड़ का हिस्सा बने थे।
किराना दुकान से सामान लेने गई थी महिला
26 मार्च की शाम 6 से 7 बजे महिला किराना दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। उसी दौरान गांव के अशोक यादव, मतलू महतो और रविकांत कुमार ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि तीनों ने महिला को जबरन पकड़कर सड़क पर घसीटा। उसके साथ अभद्रता की। कपड़े फाड़े और निजी अंगों को भी पकड़ा। महिला मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। उसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी अशोक यादव और मतलू महतो को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है ये वीडियो बिहार के नालंदा का बताया जा रहा है। कितनी घिनौनी हरकत एक अकेली महिला के साथ किया जा रहा है
— SR.MARIO (@Shams8283) March 31, 2026
उम्मीद है पुलिस अधिकारी जरूर अपना फर्ज निभाएंगे।🙏 pic.twitter.com/St90bMVhTQ
🚨 शर्मनाक घटना…
— शब्द (@Only1MyThoughts) April 2, 2026
26 मार्च की शाम, नालंदा के नूरसराय में एक महिला सिर्फ राशन लेने निकली थी…
लेकिन रास्ते में दरिंदों ने उसे घेर लिया।
तीन लोगों ने न सिर्फ उसकी इज़्ज़त लूटने की कोशिश की,
बल्कि हद तब पार कर दी जब उसकी गरिमा को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
एक माँ, दो छोटे… pic.twitter.com/djAntSuzb6
नालंदा जिले के नूरसराय थानांतर्गत एक महिला के साथ घटित घटना के संबंध में अद्यतन एवं विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ अमित कुमार जैन, अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग), अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार...
— Bihar Police (@bihar_police) April 2, 2026
.
.#BiharPolice #Bihar @IPRDBihar @BiharHomeDept @PoliceNalanda pic.twitter.com/HWirZFjVEe
मायके में रहती है पीड़िता
पीड़िता ने थाने में दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह विवाहित होने के बावजूद मायके में रहती है। इस कारण गांव के कुछ लोग उस पर बुरी नजर रखते थे। आरोपियों ने पीड़िता को बदनाम करने और डराने के मकसद से घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के अगले दिन यानी 27 मार्च को महिला ने नूरसराय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला की गरिमा से जुड़े गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। डीएसपी संजय अग्रवाल ने बताया है कि नूरसराय थाना केस संख्या-194/26 के तहत दर्ज मामले में अशोक यादव और मतलू महतो उर्फ नवनीत कुमार नरोत्तम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।