CG Liquor Scam: शराब घोटालाः पूर्व मंत्री, चैतन्य बघेल, 28 आबकारी अधिकारी समेत 59 लोग कोर्ट में पेश...एडवोकेट रिजवी बोले...
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में आज ईडी की स्पेशल कोर्ट में 59 आरोपियों को पेश किया गया। सभी से धारा 88 के तहत बयान दर्ज किया गया।
CG Liquor Scam: रायपुर। छत्तीसगढ़ में चर्चित शराब घोटाला प्रकरण में आज पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल समेत 59 आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। सभी को ईडी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। अबतक इस मामले में कुल 82 आरोपी बनाए गए हैं। कोर्ट में आज 59 आरोपियों का धारा 88 के तहत बयान दर्ज कराया गया।
एडवोकेट फैजल रिजवी ने मीडिया को बताया कि पूर्व में अभियोग पत्र पेश किया गया है। फाइनल परिवाद ईडी ने पेश किया, जिसमें पहले 23 आरोपी थे, अब 59 आरोपी बनाकर पेश किया है। नीचे देखें एडवोकेट फैजल रिजवी ने क्या कुछ कहा...
जानिए, शराब घोटाला
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED जांच कर रही है। शराब घोटाला मामले में ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। जिसमें 3200 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात सामने आई है। इस घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री, पूर्व सीएम के बेटे, आबकारी विभाग के अधिकारी, कारोबारी सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज है।
ED ने अपनी जांच में पाया कि, तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था। एजेंसी का दावा है कि पूर्व सीएम के बेटे इस सिंडिकेट के प्रमुख थे और करीब 1000 करोड़ रुपए का रकम उन्हें मिला है।