Kanker News: CG दर्दनाक हादसा, मां-बेटी की मौत, शादी की खुशियां बदली मातम में...

Kanker News: CG tragic accident, mother and daughter died, wedding happiness turned into mourning...

Update: 2026-03-21 08:53 GMT

Kanker News: कांकेर। भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। परिवार के सदस्य के साथ बाइक पर सवार होकर मां-बेटी शादी का सामान लेने के लिए बाजार जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ़्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।

जानिए पूरी घटना 

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बनसागर निवासी विकास शोरी अपनी भाभी शिवकुमारी और भतीजी प्रीति शोरी के साथ शादी का सामान खरीदने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान नरहरपुर मार्ग के पास तेज रफ़्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक में बैठे मां-बेटी सड़क पर गिर गए। घटना में दोनों को गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं, बाइक चालक को भी चोट लगी, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।

बताया जा रहा है कि मृतकों के परिवार में कुछ दिनों बाद शादी का कार्यक्रम था और इसी की तैयारी में दोनों मां-बेटी बाजार निकले थे। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि बचपन में ही मृतिका युवती के पिता की मौत हो गई थी। कुछ वर्ष पूर्व ही भाई की भी मौत हो गई थी। दोनों घटना से परिवार अभी उभरा ही नहीं था कि अब मां-बेटी की भी मौत हो गई। 

दुखद घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हर कोई इस घटना को लेकर चर्चा कर रहा है।

इधर, पुलिस ने मामले में आरोपी बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम चंद्र कुमार पटेल है। पुलिस मामले में आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।

Tags:    

Similar News