कोरोना वैक्सीन : दिसंबर तक बाजार में आ जायेगी कोरोना की चीनी वैक्सीन…. जानिये कितनी होगी इसकी कीमत…कैसे किया जा रहा है इसका इस्तेमाल..

Update: 2020-08-18 11:44 GMT

नयी दिल्ली 18 दिसंबर 2020। चीन में तैयार हो रही कोविड-19 वैक्सीन इस साल के आखिर तक बाजार आम लोगों तक पहुंचने की उम्मीद है। चीन की सरकारी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि साल के अंत तक आने वाली इस वैक्सीन की कीमत करीब 10 हजार रुपये से ज्यादा (1000 युआन) होगी। द गुआंगमिंग डेली ने चाइना नेशनल फार्मास्यूटिक ग्रुप (शिनोफार्म) के ग्रुप चेयरपर्सन लियू जिंगझेन का हवाला दिया है, जिसमें उन्होंने कहा- तीसरे चरण के क्लीनिकल (मान) ट्रायल और आवश्यक मार्केटिंग की प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी करने के बाद एक यूनिट वैक्सीन का उत्पादन शुरू कर देगी।

चीन ने कहा है कि तीसरे चरण के ट्रायल के दौरान चीनी वैक्‍सीन की प्रभाव क्षमता का आकलन किया जाएगा। अगर यह वैक्‍सीन सफल रहती है तो उसे बाजार में उतार दिया जाएगा। वैक्‍सीन को अभी मंजूरी भले ही न मिली हो लेकिन चीन ने अपने सैनिकों को कोरोना का टीका लगाना शुरू किया है। पीपल्‍स ल‍िबरेशन आर्मी की मदद से बनाई चीनी कोरोना वैक्‍सीन बड़े पैमाने पर सैनिकों को लगाई जा रही है।

केनबरा में चाइना पॉलिसी सेंटर के डायरेक्‍टर एडम नी का कहना है कि चीनी सेना के अंदर जैविक और संक्रामक बीमारियों से लड़ने की काबिल‍ियत है और चीनी नेता इसका पूरा फायदा उठा रहे हैं। एडम ने कहा कि CanSino की कोरोना वायरस वैक्‍सीन को चीनी सेना के साथ मिलकर बनाया गया है।

Tags:    

Similar News