MP Collector SP Removed: एक्शन मोड में सीएम! 'ऑन स्पॉट' कलेक्टर-एसपी की कर दी छुट्टी, शिकायत के बाद हटाए गए

MP Collector SP Removed: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी कार्रवाई की है. औचक निरीक्षण में मिलीं शिकायते के बाद तत्काल एक्शन लेते हुए सीधी कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी और गुना एसपी अंकित सोनी को हटाने के दिये निर्देश दिए है.

Update: 2026-03-23 05:21 GMT

इमेज- इंटरनेट 

MP Collector SP Removed: 23 मार्च 2026, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी कार्रवाई की है. औचक निरीक्षण में मिलीं शिकायते के बाद तत्काल एक्शन लेते हुए सीधी कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी और गुना एसपी अंकित सोनी को हटाने के दिये निर्देश दिए है. साथ ही सीधी के जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक को निलंबित कर दिया है.  

सीधी कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी क्यों हटाए गए  

जानकारी के मुताबिक़, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सीधी जिले में औचक निरीक्षण पर निकले थे. इस दौरान उन्होंने  स्थानीय से बातचीत कर उनकी समस्या और शिकायते जानी. उन्हें सहकारी बैंक में चल रही अनियमितताओं की शिकायतें मिली. जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाप्रबंधक पीएस धनवाल को सस्पेंड करने का फरमान सुनाया. इतना ही नहीं कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्हें पद से हटाने के निर्देश दिए. 

 गुना एसपी अंकित सोनी पर कार्रवाई क्यों हुई 

वहीं, गुना हवाला कांड में गुना एसपी अंकित सोनी पर गाज गिरी है. गुना एसपी अंकित सोनी को भी हटा दिया गया है. आरोप है रूठियाई चौकी पुलिस ने गुजरात के व्यापारी से तलाशी के बाद पुलिसकर्मियों ने सेटलमेंट के लिए 20 लाख रूपए लिए. इस मामले में गुना एसपी अंकित की लापरवाही मानते हुए उन्हें हटाया गया है. 

मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर कार्रवाई 

इसे लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर जानकारी दी है. उन्होंने कहा, "सीधी जिला मुख्यालय में आकस्मिक निरीक्षण किया. इसमें जनता एवं जनप्रतिनिधिगणों की शिकायतों, जिला प्रशासन तथा विभिन्न विभागों की विस्तृत समीक्षा एवं फीडबैक के आधार पर जिला कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं. महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक पीएस धनवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए. अधिकारी जहाँ काम कर रहे हैं, उनको जवाबदारी से काम करना चाहिए. जवाबदारी उनकी नियुक्ति के साथ ही होती है. 

वहीँ, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक पोस्ट गुना एसपी अंकित सोनी को हटाने को लेकर लिखा, जिसमे उन्होंने कहा, "गुना जिले में तलाशी में मिली नक़द राशि के प्रकरण में पुलिस अधीक्षक की भूमिका को यथोचित न मानते हुए तत्काल प्रभाव से जिला पुलिस अधीक्षक, गुना अंकित सोनी को हटाने के निर्देश दिए हैं.

प्रशासनिक शिथिलता, लापरवाही अथवा अनियमितता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी. जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी. 

Tags:    

Similar News