रायपुर में “महिला सम्मान समारोह” कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं का हुआ भव्य सम्मान...

CG Mahila Samman Samaroh News: सक्षम महिला आयाम छत्तीसगढ़ प्रांत का वार्षिक कार्यक्रम “ महिला सम्मान समारोह “ संतोष अग्रवाल ग्रोथ अकैडमी कोपलवाणी मुखबधिर दिव्यांग संस्थान ग्राम सेमरिया रायपुर में संपन्न हुआ |

Update: 2026-04-12 14:32 GMT

CG Mahila Samman Samaroh: रायपुर। शनिवार 11 अप्रैल 2026 सक्षम महिला आयाम छत्तीसगढ़ प्रांत का वार्षिक कार्यक्रम “ महिला सम्मान समारोह “ संतोष अग्रवाल ग्रोथ अकैडमी कोपलवाणी मुखबधिर दिव्यांग संस्थान ग्राम सेमरिया रायपुर में संपन्न हुआ |

उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी आदरणीय कौशल्या साय मुख्य अतिथि स्वरूप उपस्थित हुई , विशिष्ट अतिथि में शताब्दी पांडेय, सक्षम के संगठन मंत्री श्रीराम राजवाड़े, प्रांताध्य्क्ष डॉ.सुरेंद्र शुक्ला, आनंद सिंघानिया,कोषाध्यक्ष जैनेन्द्र जैन, सचिव अनूप पांडे,सहसचिव अंजली चावड़ा, प्रचार प्रसार प्रमुख इंदिरा जैन,महिला आयाम प्रमुख पदमा शर्मा, युवा आयाम प्रमुख शरद चन्द्रा व रायपुर से जिलाध्यक्ष डॉ. नम्रता सिरमौर सहित सतीश राजवाड़े,

डॉ. विनय टंडन, संगीता कश्यप, सुभाष जंघेल, बोधिसत्व धुरंधर , विवेक साहू, डॉ.नूतन साहू, महासमुंद से राजेश नायक, उर्वशी साहू, सारंगढ़ से सरिता सिदार, रायगढ़ से ललिता पटेल, चाँपा से ज्योति सराफ, कोरबा से निर्मला शर्मा, अंबिकापुर से मोहनी पटनायक, बलौदाबाजार- भाटापारा से अर्चना बघेल, डॉ. वर्षा मिश्रा, सती वर्मा ,बिलासपुर से विद्या साहू, शेफाली घोष कार्यक्रम की प्रत्यक्ष रूप में उपस्थित हुए |

उक्त कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाली 101 महिलाओं का सम्मान कोपलवाणी दिव्यांग छात्रो द्वारा बनाई गई बस्तर की चित्रकला सम्मान स्वरूप दिया गया | सक्षम प्रांत संगठन मंत्री रामजी राजवाड़े का पंच परिवर्तन के विषय पर विशेष उद्बोधन रहा एवं डॉ.नम्रता सिरमौर द्वारा सक्षम महिला आयाम का विषय “जागरूक परिवार स्वस्थ शिशु” के विषय पर गहन व्याख्यान दिया गया |

आदरणीय कौशल्या साय ने सक्षम द्वारा खड़े किए समाज में कार्यो की अत्यंत सराहना की व दिव्यांगों के प्रति समाज के अपने जिम्मेदारियों का स्मरण कराया | अपने उद्बोधन में उन्होंने महिला सशक्तिकरण को दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास लिए आवश्यक बिंदु बताया |

सक्षम परिवार आदरणीय कौशल्या साय जी की कार्यक्रम उपस्थिति के लिए आपका आभार व्यक्त करता है |

Tags:    

Similar News