रेत माफिया के गुर्गों ने वन कर्मियों पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने किया FIR

CG Crime News: छत्तीसगढ़ मुंगेली जिले में अवैध रेत तस्करी रोकने गए चार वनकर्मियों पर रेत माफिया के गुर्गों के हमले में चार वनकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।

Update: 2026-04-12 13:49 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

मुंगेली।12 अप्रैल 2026| छत्तीसगढ़ मुंगेली जिले में अवैध रेत तस्करी रोकने गए चार वनकर्मियों पर रेत माफिया के गुर्गों के हमले से चार वनकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।

रेत तस्करों ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को रोकने की कोशिश कर रहे, चार वनकर्मियों पर हमला कर दिया है। हमले में सभी चार वनकर्मी घायल हो गए हैं। घटना मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र के झरिया भुकूनाला की बताई जा रही है।

ट्रैक्टर को रोका तो किया जानलेवा हमला

छत्तीसगढ़ मुंगेली के जिले के वन परिक्षेत्र खुड़िया झरिया भुकूनाला गांव में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिल रही थी। शिकायत पर जब वन विभाग की टीम पहुंची तब ट्रैक्टर में रेत का परिवहन किया जा रहा था। वन कर्मियों ने जब ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की तब रेत माफिया के गुर्गों ने वन अमले पर हमला कर दिया, और बेख़ौफ़ ट्रैक्टर लेकर चले गए। हमले में परिसर रक्षित अभिषेक बर्मन, योगेश बरेठ, देवेंद्र बघेल सहित चार वन रक्षक घायल हुए हैं। वन विभाग ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।

Tags:    

Similar News