कोंडागांव में बड़े बिजनेसमैन का मर्डर! खेत में अर्धनग्न दफन मिली लाश, शनिवार से थे लापता
Kondagaon Murder News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कारोबारी सुरेश चौहान की हत्या कर दी गयी है. हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे अर्धनग्न हालत में खेत में दफन मिली है.
इमेज- इंटरनेट
Kondagaon Crime News: 13 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बड़े टेंट कारोबारी की बेरहमी से क़त्ल कर दिया गया. मर्डर के बाद कारोबारी के शव को खेत में दफना दिया. अर्धनग्न हालत में उसकी लाश मिली है.
खेत में मिली कारोबारी सुरेश चौहान की लाश
मामला कोंडागांव थाना इलाके का है. मृतक टेंट कारोबारी पहचान सुरेश चौहान (53 साल) के रूप में हुई है. सुरेश चौहान की किसी ने हत्या कर दी और सोमवार 13 अप्रैल की सुबह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत में कारोबारी की सुरेश चौहान दफ़न लाश मिली है.
शनिवार से लापता थे टैंट कारोबारी
जानकारी के मुताबिक, मृतक सुरेश चौहान विकासनगर के स्टेडियम ग्राउंड में रहते थे. उनके उनके दो बेटियां और एक बेटा है. वह टेंट का कारोबार करते थे. वह शिरोमणि डेकोरेट टेंट के संचालक थे. काफी जाने माने कारोबारी थे.
शनिवार 11 अप्रैल को कारोबारी सुरेश चौहान अचानक लापता हो गए थे. सुरेश घर से गाड़ी लेकर निकले, लेकिन वापल नहीं लौटे. उनकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद से पुलिस तलाश में जुटी हुई थी. कई जगह सीसीटीवी फुटेज चेक किये गए.
कैसे हुआ खुलासा
जांच के दौरान विकास नगर ग्राउंड में खून से सनी एक बाइक मिली. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. जिसके आधार पर पुलिस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे स्थित एक खेत में जमीन में दफन सुरेश चौहान का शव बरामद किया गया.
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. किसी ने ह्त्या के बाद शव को दफ़न कर दिया. फ़िलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जायेगा.