Durg Crime: ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, हाईटेक टेक्निक और सोशल मीडिया पर हो रहा था संचालित, करोड़ों के अवैध करोबार का खुलासा

Durg Crime: छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस ने हाईटेक सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। किराए का मकान लेकर आरोपी ऑनलाइन सट्टा का संचालन कर रहे थे।

Update: 2026-03-22 13:49 GMT

Durg Crime: रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस ने संगठित ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साथ ही ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे 1 लाख नगद, 16 मोबाइल, 1 लैपटाॅप सहित अन्य सामग्री जब्त किया है।

पुलिस को मुखबिर से मिली थी सूचना

दरअसल, थाना जामुल क्षेत्र के नालंदा स्कूल के पीछे सुंदर विहार कॉलोनी फेस-2 स्थित किराए के मकान में ऑनलाइन सट्टा गिरोह के संचालन की सूचना मिली थी। इस सूचना को एसएसपी विजय अग्रवाल ने गंभीरता से लिया और जाँच कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी गई, जहां आरोपियों को ऑनलाइन सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया।

पकड़े गए आरोपी ड्रैगन टाइगर, अंदर-बाहर, तीन पत्ती, टेनिस, फुटबॉल एवं रूलेट जैसे खेलों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। ग्राहकों को इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप के माध्यम से जोड़कर आईडी उपलब्ध कराई जाती थी। साथ ही मोबाइल व लैपटॉप के माध्यम से सट्टा खिलाया जाता था।

आरोपियों के द्वारा कई सिम कार्ड व म्यूल बैंक खातों के माध्यम से अवैध लेन-देन को छिपाने का प्रयास किया जाता था। साथ ही गिरोह के बाहरी व्यक्तियों के द्वारा भी इस पूरे खेल को संचालन किया जाता था।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 185/2026 धारा 318(4) BNS व 6,7,8 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रारंभिक जांच में प्रतिदिन 3 लाख से 7 लाख तक के लेन-देन व करोड़ों रुपये के अवैध कारोबार का पता चला है।

Tags:    

Similar News