ड्रग्स रैकेट: ब्राउन शुगर-गांजा के साथ 3 युवक पकड़ाए , प्रयागराज से हो रही थी ड्रग्स की सप्लाई

CG Crime News: ऑपरेशन प्रहार के तहत छत्तीसगढ़ बिलासपुर पुलिस ने ड्रग्स पैडलर्स और ड्रग्स के धंधे में शामिल तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. बड़ी कार्रवाई करते हुए सकरी पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

Update: 2026-02-28 13:47 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

बिलासपुर।28 फरवरी 2026|ऑपरेशन प्रहार के तहत छत्तीसगढ़ बिलासपुर  पुलिस ने ड्रग्स पैडलर्स और ड्रग्स के धंधे में शामिल तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. बड़ी कार्रवाई करते हुए सकरी पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर, 25 ग्राम गांजा और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

सकरी टीआई विजय कुमार चौधरी ने बताया कि, 27 फरवरी को सूचना मिली कि हमीद अंसारी (33) निवासी तैयबा चौक तालापारा, आसमा सिटी मेण्ड्रा रोड पर पारदर्शी जिपर पुड़िया में ब्राउन शुगर लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा: प्रयागराज से आती थी खेप

पूछताछ में हमीद ने बताया कि वह अपने साथियों अमन तिवारी (24) निवासी अभिषेक नगर मंगला और ईशांत सिंह मंडलोई (24) निवासी रामा लाइफ कॉलोनी सकरी के माध्यम से प्रयागराज से ब्राउन शुगर और गांजा मंगवाता था। उसने यह भी बताया कि नशीली सामग्री ईशांत मंडलोई के घर में रखी जाती थी। पुलिस ने रामा लाइफ सिटी स्थित मकान की तलाशी ली, जहां से 25 ग्राम गांजा, 4 नग चिलम और 2 लाइटर जब्त किए गए। हालांकि तलाशी के दौरान किसी प्रकार का पिस्टल या अवैध हथियार बरामद नहीं हुआ। मौके पर अमन तिवारी को भी अभिरक्षा में लिया गया।

थार कांड से जुड़ा ईशांत, पहले से जेल में

ईशांत सिंह मंडलोई चर्चित थार कांड में भी आरोपी है। उक्त मामले में पुलिस ने तेज रफ्तार थार में चाकू लहराते घूम रहे युवकों के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिसमें तीन आरोपी गिरफ्तार हुए थे, ईशांत फरार था। बाद में उसे आर्म्स एक्ट के प्रकरण में जेल भेजा गया। ईशांत के परिवार की पृष्ठभूमि भी चर्चा में है, उसकी मां बीईओ (हैं और पिता सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। आरोपी हमीद अंसारी और अमन तिवारी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

Tags:    

Similar News