CG Crime News: ड्रोन से निगरानी: ड्रग्स पैडलर और अपराधियों की पुलिस कर रही निगरानी, मिल रहा बेहतर इनपुट

इमेज सोर्स- NPG News
3 February 2026| बिलासपुर। ड्रग्स तस्कर और पैडलर के अलावा अपराधियों पर नजर रखने और उसे सलाखों के पीछे पहुँचाने छत्तीसगढ़ बिलासपुर की पुलिस ने ड्रोन का इस्तेमाल करना शुरू किया है।
ड्रोन के जरिये की जा रही निगरानी का वेहतर इनपुट पुलिस को मिल रहा है। बिलासपुरजिले के SSP रजनेश सिंह के निर्देशन में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नशाखोरी, अड्डेबाजी, असामाजिक गतिविधियों एवं यातायात अव्यवस्था पर नियंत्रण के लिए ड्रोन तकनीक आधारित विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
सिरगिट्टी क्षेत्र
ड्रोन से मिली लाइव जानकारी के आधार पर चिन्हित स्थानों पर दबिश देकर नशा व अड्डेबाजी में लिप्त 15 संदिग्धों पर वैधानिक कार्रवाई की गई।
सरकण्डा क्षेत्र (साइंस कॉलेज परिसर)
व्यापार मेले के दौरान ड्रोन के माध्यम से यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण कर सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
ड्रोन निगरानी अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि हर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।
-
Home
-
Menu
