CG में चढ़ेगा पारा! शुरू होगा गर्मी का टॉर्चर, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल...
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में तेज गर्मी का प्रकोप देखने को मिलने वाला है, आगामी 1-2 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है आइए जानते हैं कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ में आने वाले मौसम का हाल.
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
रायपुर| 12 अप्रैल 2026| छत्तीसगढ़ में मौसम की सख्ती नजर आने वाली है, अगर आप भी आने वाले कुछ दिनों में बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जरा रूक जाइए क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तेज गर्मी का प्रकोप देखने को मिलने वाला है, आगामी 1-2 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
मौसम विभाग की माने तो फिलहाल बारिश या बादल का कोई असर नहीं दिख रहा, जिससे धूप तेज हो रही है और तापमान धीरे-धीरे ऊपर चढ़ रहा है. दुर्ग इस समय सबसे गर्म इलाकों में शामिल हो गया है, जबकि अंबिकापुर में तापमान बाकी जगह की तुलना में कम हैं.
दरअसल, दक्षिण से मध्य भारत तक फैला एक साइक्लोनिक सिस्टम मौसम को शुष्क बनाए हुए है. सूरज की किरणें सीधे जमीन तक पहुंच रही हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ये सिर्फ शुरुआत है. अगले 3 से 4 दिनों में तापमान में और उछाल आएगा. बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में पारा 42°C के आसपास पहुंच सकता है, जो आम जनजीवन को प्रभावित करेगा.
इस दिन से लू चलने के आसार
14 अप्रैल के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने की स्थिति बन सकती है. दिन के समय बाहर निकलना जोखिम भरा हो सकता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए.
सावधानी बेहद जरूरी
बढ़ती गर्मी को देखते हुए सावधानी बेहद जरूरी है. दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें, पानी और तरल पदार्थ ज्यादा लें और हल्के कपड़े पहनें. आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा तीखी होने वाली है, इसलिए अभी से सतर्क रहना बेहतर है. अगर आप किसी काम की वजह से बाहर जा भी रहे है तो सर पूरी तरह कवर कर के रखें. आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर जाएं.