धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को मिल रहा समर्थन: CG सिविल सोसाइटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने कहा...

cg news: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने हेतु लाए गए धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने इस कानून का समर्थन करते हुए इसे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया है।

Update: 2026-04-11 13:23 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

रायपुर|10.04.2026| छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने हेतु लाए गए धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने इस कानून का समर्थन करते हुए इसे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया है।


डॉ. सोलंकी ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह कानून छत्तीसगढ़ में मील का पत्थर साबित होगा और इससे अवैध धर्मांतरण की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगेगी।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा इस विषय पर चिंता व्यक्त की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

उन्होंने आगे कहा कि इस कानून के लागू होने से दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होगी, जिससे समाज में कानून का सम्मान बढ़ेगा और सामाजिक संतुलन मजबूत होगा।

डॉ. सोलंकी ने इस सराहनीय पहल के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी इस निर्णय का पूर्ण समर्थन करती है और राज्यहित में सरकार के साथ खड़ी है।

Tags:    

Similar News