परीक्षा के बाद शिक्षकों ने डीईओ से मांगी परीक्षा में बैठने की अनुमति, जेडी ने पकड़ी गड़बड़ी, अनुमति को किया निरस्त...
CG Teacher News:पार्ट टाइम बीएड व अन्य स्नातकोत्तर परीक्षाओं में शामिल होने के लिए कोरबा व रायगढ़ जिले के आधा दर्जन से ज्यादा शिक्षकों ने डीईओ से अनुमति मांगी थी। दोनों जिले के डीईओ ने शिक्षकों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी थी। अनुमति संंबंधी आदेश और शिक्षकों के आवेदन का जब जेडी ने निरीक्षण किया तब बड़ी गड़बड़ी पकड़ में आई। जेडी ने आदेश जारी कर शिक्षकों को डीईओ द्वारा पूर्व में दी गई अनुमति को रद्द कर दिया है।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
बिलासपुर। 11 अप्रैल 2026| पार्ट टाइम बीएड व अन्य स्नातकोत्तर परीक्षाओं में शामिल होने के लिए कोरबा व रायगढ़ जिले के आधा दर्जन से ज्यादा शिक्षकों ने डीईओ से अनुमति मांगी थी। दोनों जिले के डीईओ ने शिक्षकों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी थी। अनुमति संंबंधी आदेश और शिक्षकों के आवेदन का जब जेडी ने निरीक्षण किया तब बड़ी गड़बड़ी पकड़ में आई। जेडी ने आदेश जारी कर शिक्षकों को डीईओ द्वारा पूर्व में दी गई अनुमति को रद्द कर दिया है।
संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग, बिलासपुर ने जब शिक्षकों द्वारा परीक्षा में बैठने संंबंधी मांगी गई अनुमति संबंधी आवेदन का परीक्षण किया तब यह बात सामने आई, शिक्षकों ने परीक्षा में शामिल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारियों को आवेदन देकर अनुमति मांगी थी। जिला शिक्षा अधिकारियों ने आवेदन के आधार पर अनुमति दे दी थी। बड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद जेडी ने आदेश जारी कर कोरबा व रायगढ़ जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा शिक्षकों को बीएड व अन्य परीक्षाओं में शामिल होने की अनुमति संबंधी आवेदन को रद्द कर दिया है।
इन शिक्षकों की परीक्षा अनुमति को जेडी ने किया निरस्त
अजय श्रीवास्तव शिक्षक एलबी शा.पू.मा.शा. जेंजरा,कटघोरा कोरबा बी.एड. (पार्ट आईम) अंतिम सेमेस्टर 6 जून 2025 सरदार पटेल वि.वि. बालाघाट म.प्र. बी.आर.सी. शिक्षक एलबी वि.ख. स्त्रोत समन्वयक कोरबा।
- अनिल रात्रे कोरबा बी.एड. (पार्ट आईम) अंतिम सेमेस्टर जून 2025 सरदार पटेल वि.वि. बालाघाट म.प्र.।
- मुकुन्द केशव उपाध्याय शिक्षक एलबी शा.पू.मा.शा. आमापाली कोरबा बी.एड. (पार्ट आईम) अंतिम सेमेस्टर 6 जून 2025
- सरदार पटेल वि.वि. बालाघाट म.प्र.।
- चन्द्र प्रकाश पाटले शिक्षक एल.बी. शा.पू.मा.शा. मुड़ापार कोरबा बी.एड. (पार्ट आईम) अंतिम सेमेस्टर 6 जून 2025 सरदार पटेल वि.वि. बालाघाट म.प्र।.
- मोहम्मद इकबाल फैज शिक्षक एल.बी. शा.पू.मा.शा. केराकछार कोरबा एम.एस.सी. गणित अंतिम वर्ष 2025-26 सी.वी रमन वि.वि. बिलासपुर।
- गजेन्द्र सिंह कंवर शिक्षक एल.बी.शा.पू.मा.शा. गोपालपुर कटघोरा कोरबा एम.ए. संस्कृत सेमेस्टर 4 2023- 24 सी.वी रमन वि.वि. बिलासपुर।
- जितेन्द्र कुमार कैवर्त शिक्षक एल.बी. शा.पू.मा.शा. बुढ़ापारा पोड़ी-उपरोड़ा छ.ग. शिक्षक पात्रता परीक्षा (प्रा./ उच्च प्रा.) कोरबा 2022 छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर।
- वीरू कुमार गुप्ता शिक्षक एल.बी. कार्या. जि.शि. अधि. कोरबा 2024-25 बी.एड. अंतिम वर्ष सरदार पटेल वि.वि. बालाघाट म.प्र।.
- मोहित कुमार पैकरा शिक्षक एल.बी.शा.पू.मा.शा. बरडीह लैलूंगा रायगढ़ 2024-25 बी.एड. पं. सुंदर लाल शर्मा मुक्त वि.वि. बिलासपुर।
- दामोदर पटेल शिक्षक एल.बी. शा.पू.मा.शा. केकराझरिया धरमजयगढ रायगढ़ 2024-25 बी.एड. पं. सुंदर लाल शर्मा मुक्त वि.वि. बिलासपुर।
पढ़िए क्या है जेडी का आदेश
संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर ने अपने आदेश में लिखा है, उक्त आदेश के संबंध में पुनः परीक्षण किया गया। जिसमें पाया गया कि उपरोक्त शिक्षकों के द्वारा परीक्षा अनुमति में सम्मिलित होने के पूर्व आवेदन नहीं किया गया है तथा परीक्षा उपरांत अनुमति हेतु आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा एवं रायगढ़ के द्वारा परीक्षा अनुमति हेतु उल्लेखित परीक्षा सत्र का उचित प्रकार से परीक्षण नहीं किया गया है। जिसके कारण इस कार्यालय द्वारा परीक्षा के पूर्व परीक्षा अनुमति हेतु प्रकरण मानकर त्रुटिपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जबकि प्रस्ताव में उल्लेखित सभी शिक्षक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके है तथा परीक्षा परिणाम, प्रस्ताव भेजने के पूर्व जारी किया जा चुका है। संदर्भित आदेश परीक्षा पूर्व अनुमति का है, परीक्षा उपरांत कार्योत्तर स्वीकृति का नही है। अतः इस कार्यालय द्वारा जारी आदेश 10 अप्रैल 2026 एतद् द्वारा तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है।
कोरबा व रायगढ़ को जेडी ने दिया निर्देश
शिक्षकों को पहले दी गई परीक्षा की अनुमति को रद्द करते हुए जेडी ने कोरबा व रायगढ़ के डीईओ को निर्देशित करते हुए लिखा है, प्रकरण का उचित प्रकार से परीक्षण करें यदि परीक्षा के पूर्व इस कार्यालय से अनुमति ली गई हो अथवा परीक्षा पूर्व प्रस्ताव इस कार्यालय को प्रेषित किया गया हो तो पृथक प्रतिवेदन प्रेषित करें ताकि संबंधित शिक्षक के प्रकरण पर पृथक से विचार किया जा सके।