एक और कांस्टेबल का पत्नी के साथ रील हो रहा वायरल, यूजर्स ने कमेंट्स किया अब आपकी बारी तो कांस्टेबल ने लिखा I am Waiting Bro.....!
CG Police Reel: छत्तीसगढ़ बिलासपुर पुलिस कांस्टेबलों की पत्नी के साथ डांस का रील बनाने और इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट का शौक कुछ ज्यादा ही बढ़ते दिखाई दे रहा है। एसएसपी की कार्रवाई के बाद भी दूसरे कांस्टेबल ने सबक नहीं ली और पत्नी के साथ डांस करते रील इंस्टाग्राम में रीलिज कर दी....
इमेज सोर्स- NPG News
बिलासपुर। 11 अप्रैल 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर पुलिस कांस्टेबलों की पत्नी के साथ डांस का रील बनाने और इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट का शौक कुछ ज्यादा ही बढ़ते दिखाई दे रहा है। एसएसपी की कार्रवाई के बाद भी दूसरे कांस्टेबल ने सबक नहीं ली और पत्नी के साथ वर्दी पहने डांस करते रील इंस्टाग्राम में रीलिज कर दी। यूजर्स का कमेंट्स भी आ रहा है। एक कमेंट्स में कांस्टेबल इंतजार करने की बात कह रहे हैं।
वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक को एसएसपी ने लाइन कर दिया था। अब एक दूसरे आरक्षक का भी पत्नी के साथ वर्दी पहनकर बनाया रील इंस्टाग्राम में वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, अब आपकी बारी है। जिस पर आरक्षक ने रिप्लाई में इंतजार करने की बात लिखा है।
अभी कुछ दिन पहले मस्तूरी थाने में पदस्थ एक आरक्षक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें उसने वर्दी पहनकर अपनी पत्नी के साथ हाय रानी, हेलो रानी गाने के साथ रील बनाई थी। वीडियो वायरल होने के बाद बिलासपुर जिले के एसएसपी रजनेश सिंह ने एक आदेश जारी कर आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया था।
अब एक और आरक्षक का पत्नी के साथ वर्दी पहने इंस्टा रील ट्रेंड कर रहा है। इस पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ ने तो उन्हें वर्दी पहने होने पर वीडियो हटाने की सलाह भी दी है। कुछ यूजर्स वीडियो को बढ़िया बता रहे हैं, एक ने लिखा है,अब लाइन जाने की बारी आप की है। यूर्जस suraj_verma29 ने कमेंट करते हुए लिखा है, अब आपकी बारी है। सुरज के इस पोस्ट पर, जवान ने उसे टैग करते हुए लिखा कि…आई एम वेटिंग ब्रो। बता दें इंस्टा में जवान का एक दो नहीं बल्कि आधा दर्जन से ज्यादा वीडियो वायरल हो रहा है.
इधर मस्तूरी थाने से लाइन में भेजे गए जवान का डांस वाला वीडियो भी खूब ट्रेंड कर रहा है। इंस्टा पर उनके डांस के साथ एसएसपी के कार्रवाई की बात और उसके ठीक बाद पत्नी के रोते हुए वीडियो भी इंस्टाग्राम रील पर खूब वायरल हो रहा है। कमेंट बॉक्स में अजब-गजब कमेंट्स आ रहा है।