हाय रानी-हलो रानी' गाने पर पत्नी संग नाचे कॉन्स्टेबल, वर्दी में रील बनाने पर SSP ने किया लाइन अटैच

हाय रानी-हलो रानी गाने पर पत्नी संग नाचे कॉन्स्टेबल,  वर्दी में रील बनाने पर SSP  ने  किया लाइन अटैच
X

इमेज सोर्स- NPG News

CG News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर में एक कॉन्स्टेबल का वर्दी में डांस करते वीडियो सामने आया है। मस्तुरी थाने में पदस्थ कांस्टेबल देवानंद ने 'हाय रानी, हल्लो रानी' संबलपुरी गाने पर पत्नी के साथ डांस करते हुए रील बनाई।

बिलासपुर। 7 अप्रैल 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर में एक कॉन्स्टेबल का वर्दी में डांस करते वीडियो सामने आया है। मस्तुरी थाने में पदस्थ कांस्टेबल देवानंद ने 'हाय रानी, हलो रानी' संबलपुरी गाने पर पत्नी के साथ डांस करते हुए रील बनाई। वीडियो वायरल होने के बाद SSP ने उन्हें लाइन अटैच कर दिया है।

आरक्षक देवानंद कैवर्त्य मस्तुरी थाने में पदस्थ है। इंस्टाग्राम पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पत्नी जे साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वर्दी में डांस करते वीडियो सामने आने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने जानकारी जुटाई, आदेश जारी कर देवानंद को लाइन अटैच कर दिया।

SSP ने कहा - अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

एसएसपी रजनेश सिंह का कहना है, पुलिस विभाग एक अनुशासित विभाग है, यूनिफॉर्म गर्व का प्रतीक है। उसको पहन कर निजी ख्वाइशें और इस तरह की हरकतें कोई नहीं कर सकता।

इस तरह से वर्दी में डांस और रील बनाना बिल्कुल गलत है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वर्दी की गरिमा से कोई समझौता नहीं होगा और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरक्षक देवानंद ने पुलिस यूनिफॉर्म का दुरुपयोग किया है।

Tags

Next Story