CG Me Aaj Ka Mausam: CG में फिर होगी ठंड की वापसी, अगले तीन दिन में तीन डिग्री तक गिरेगा रात का पारा, जानिए आपके शहर में आज का मौसम कैसा रहेगा

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।

Update: 2026-02-05 04:17 GMT

सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह-शाम के वक्त ठंड, तो दोपहर के वक्त गर्मी महसूस की जा रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों में रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है, जिसकी वजह से एक बार फिर ठंड बढ़ेगी। साथ ही जानते हैं कि आपके शहर में आज का मौसम कैसा रहेगा?   

1 से 3 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग (IMD) की माने तो अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में किसी भी तरह का कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद अगले तीन दिनों में रात के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट आएगी, जिसके कारण एक बार फिर से ठंड का असर देखने को मिलेगा। कई जिलों में कोहरा भी छा सकता है।  

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का तापमान    

बात करें अगर पिछले 24 घंटे की तो न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस के साथ छत्तीसगढ़ का दुर्ग सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस, रायपुर का न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। 

इन राज्यों में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर  

इसके अलावा देश के उत्तरी राज्य अगले पांच दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रभावित होंगे। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब सहित कई राज्य अभी भी कड़ाके की ठंड और कोहरे की चपेट में है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो 5-6 फरवरी और 9-10 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसका प्रभाव देश के कई राज्यों में देखने को मिलेगा।                                                   

ठंड से बचने स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

  • पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े पहने।
  • घर के अंदर रहे और जरूरी होने पर ही बाहर निकले।
  • नियमित रूप से गर्म पेय का इस्तेमाल करें।
  • वाहन चलाते समय सावधानी बरते।                                                               
Tags:    

Similar News