Raipur Online Betting News: ऑनलाइन सट्टा का भंडाफोड़, हिस्ट्रीशीटर समेत 6 गिरफ्तार, 9 लाख नगदी भी जब्त
Raipur Online Betting News: रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा का संचालन करने वाले आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 9 लाख नगदी भी जब्त की गई है।
Raipur Online Betting News: रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस के नार्थ जोन में चल रहे ऑनलाइन सट्टा-पट्टी का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट में सट्टा खेलने आईडी उपलब्ध करवाते थे। आरोपियों के कब्जे से 9.05 लाख नगदी जब्त की गई है।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, 10 अप्रैल को एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली थी कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के गोंदवारा स्थित ओवरब्रीज के नीचे कुछ व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा-पट्टी संचालित कर रहे है। इस सूचना के बाद क्राइम व साइबर यूनिट की टीम ने रेड कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से मंजीत सिंह, रोहित मोटवानी, हरीश सकलेचा व आकाश सिन्हा को पकड़ा। आरोपी रोहित मोटवानी व हरीश सकलेचा द्वारा सट्टा-पट्टी के माध्यम से सट्टा संचालित किया जा रहा था। आरोपी मंजीत सिंह थाना गुढ़ियारी का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ हत्या का प्रयास, जुआ एक्ट सहित अन्य मामलों के लगभग 2 दर्जन अपराध पंजीबद्ध है।
आरोपियों के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 163/26 धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का मामला दर्ज किया गया है।
आरोपियों के कब्जे नगदी 9.05 लाख रूपए, 8 मोबाइल, सट्टा-पट्टी, कैलकुलेटर समेत 13 लाख का सामान जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
01. राजा साहू पिता घसिया साहू 29 वर्ष निवासी प्रेम नगर शिव मंदिर गुढ़ियारी।
02. अभय साहू पिता दयाल साहू 22 वर्ष निवासी गुलाब नगर गुढ़ियारी।
03. मंजीत सिंह पिता स्व. बलवंत सिंह 32 साल निवासी गोंडवारा रोड अनुग्रह काम्पलेक्स खमतराई।
04. रोहित मोटवानी पिता संजय मोटवानी 29 वर्ष निवासी रामसागरपारा हनुमान मंदिर के पीछे आजाद चौक।
05. हरीश सकलेचा पिता स्व. मांगीलाल सकलेचा 41 वर्ष निवासी रामसागरपारा थाना आजाद चौक।
06. आकाश सिन्हा पिता स्व. आशीष सिन्हा 36 वर्ष निवासी परशुराम नगर प्रोफेसर कॉलोनी पुरानी बस्ती।