CG Me Aaj Ka Mausam: मौसम का ट्रिपल अटैक, इस जिले में ठंड-कोहरे के बीच हुई बारिश, जानिए आपके शहर में आज का मौसम कैसा रहेगा

CG Me Aaj Ka Mausam
X
सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, कभी ठंडी तो कभी गर्मी और बारिश का सामना करना पड़ रहा है।

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ का मौसम अभी शुष्क बना हुआ है, लेकिन एक जिला ऐसा भी जहां गरज-चमक के साथ बारिश भी हुई है। वहीं आने वाले दिनों में मौसम में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, तो चलिए जानते हैं कि आपके शहर में आज का मौसम कैसा रहेगा।

गौरेला पेंड्रा मरवाही में गरज-चमक के साथ हुई बारिश

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, गौरेला पेंड्रा मरवाही में मंगलवार देर शाम मौसम का मिजाज बदल गया और गरज-चमक के साथ बारिश भी हुई। ऐसे में अब वहां के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, गरज-चमक के साथ बारिश के कारण कई इलाकों की बिजली भी गुल रही, जिसके कारण लोगों को थोड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।

छत्तीसगढ़ का मौसम बना हुआ है शुष्क

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ का मौसम अभी शुष्क बना हुआ है। सुबह और शाम के वक्त जहां लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर उन्हें दोपहर के वक्त गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में लोगोंं को कभी गर्मी, तो कभी ठंडी का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का तापमान

बात करें अगर पिछले 24 घंटे की तो न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग, जगदलपुर, पेंड्रारोड और रायपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पिछले 24 घंटे में रायपुर और राजनांदगांव का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया । यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा।

Tags

Next Story