CG Weather Update: CG में बदल रहा मौसम, कभी ठंड तो कभी गर्मी....सफर पर जाने से पहले जान लें आज के मौसम का हाल
CG Weather Update: प्रदेश के कई जिलों में अब ठंड का असर धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है. लेकिन आने वाले दिनों में फिर तापमान में गिरावट दर्ज करने की उम्मीद जताई जा रही है.
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
15 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, प्रदेश(CG Me aaj ke Mausam ka haal) के कई जिलों में अब ठंड का असर धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है. लेकिन आने वाले दिनों में फिर तापमान में गिरावट दर्ज करने की उम्मीद जताई जा रही है. मौसम में हो रहे बदलाव के कारण सेहत का ध्यान रखने की भी सलाह दी जा रही है.
कभी ठंड तो कभी गर्मी
प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में मौसम मेंं बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां रात में तापमान कम होने की वजह से मौसम में ठंडकता महसूस की जा रही है, वहीं दिन में धूप तेज होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जिसकी वजह से लोगों को गर्मी का सामना भी करना पड़ रहा है, लेकिन आशंका है कि आने वाले दिनों में तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है.
इस और से आने वाली हवाओं का होगा असर
आज के मौसम में भी कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, रायुपर में सुबह-सुबह धुंध के साथ ठंड का भी असर देखा गया लेकिन जैसै-जैस दोपहर तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम की और से चलकर आने वाली हवाओं के कारण तापमान में एक से दो डिग्री तापमान गिरने की आशंका जताई गई है, वहीं पूरे प्रदेश के मौसम की बात करें तो फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, सबसे कम तापमान 9.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया.
सेहत का रखें खास ध्यान
बदलते मौसम के साथ-साथ कई तरह की बीमारियों का असर भी देखने को मिलता है, सर्दी-जुकाम होना आमम बात हो जाती है लेकिन आप अपनी सेहत का ध्यान रखकर, खान-पान सही कर मौसम के बदलाव से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं.