Begin typing your search above and press return to search.

CG Me Aaj Ka Mausam: CG मौसम अपडेट: सुबह और शाम के वक्त पड़ रही ठंड, तो दोपहर में गर्मी से लोग हलाकान, जानिए अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मौसम में अभी कोई बदलाव की संभावना नहीं है। 7 दिन बाद तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को जरूर मिलगा।

CG Me Aaj Ka Mausam
X

सोर्स-इंटरनेट, एडिट- npg.news 

By Chitrsen Sahu

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ का मौसम अभी फिलहाल ड्राई बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो अगले 7 दिन छत्तीसगढ़ के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, तो चलिए जानते है कि आपके शहर में आज का मौसम कैसा रहेगा।

धीरे-धीरे गायब होगी ठंड

मौसम विभाग (IMD) की माने तो अगले 7 दिन छत्तीसगढ़ के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद फिर ठंड धीरे-धीरे गायब हो जाएगी और गर्मी पूरे छत्तीसगढ़ को अपने आगोश में ले लेगा। यानी की छत्तीसगढ़ वासियों को आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलेगी और गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

कोई भी सिनॉप्टिक सिस्टम एक्टिव नहीं

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अभी फिलहाल कोई भी सिनॉप्टिक सिस्टम एक्टिव नहीं है, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का तापमान

बात करें अगर पिछले 24 घंटे की तो न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में सुबह और शाम के वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं दोपहर के वक्त गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। बुधवार की सुबह रायपुर में हल्का कोहरा छाया रहा।

मौसम में बदलाव का असर सेहत पर

मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खासी, बुखार और हाइपोथर्मिया जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल रखने की अपील की गई है।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story