कुल्हाड़ी से पिता की हत्या: शव पानी टंकी में डाला और बिरयानी खाकर सोया, शराबी बेटे का बयान सुनकर पुलिस भी दंग...
CG Crime News: शराबी बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता को काटकर मार डाला। मारने के बाद शव को पानी टंकी में डाल दिया। यह सब करने के बाद होटल गया, बिरयानी खाया और घर आकर सो गया। पुलिस जब घर आई और घटना के बारे में पूछा तो कुछ इस तरह बयान दिया। यह सुनकर पुलिस को गुस्सा भी आई।
इमेज सोर्स- NPG News
सरगुजा।03 मार्च 2026| शराबी बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता को काटकर मार डाला। मारने के बाद शव को पानी टंकी में डाल दिया। यह सब करने के बाद होटल गया, बिरयानी खाया और घर आकर सो गया। पुलिस जब घर आई और घटना के बारे में पूछा तो पुलिस को बताया, उसे गुस्सा आ गया था और यह सब बाय मिस्टेक हो गया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।
हत्या के बाद बिरयानी खाने होटल गया
कुल्हाड़ी से पिता की हत्या करने के बाद शव को पास में बनी पानी की टंकी में डाल दिया। इसके बाद होटल जाकर बिरयानी खाया और घर आकर सो गया। बेटे व पिता के बीच झगड़े की जानकारी आसपास के लोगों को थी,लिहाजा घटना के संबंध में इन्हीं लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर मणिपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी प्रभात केरकेट्टा को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने टंकी से निकाला शव
आज सुबह मणिपुर थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने पुलिस बल के साथ मिलकर शव को पानी टंकी से बाहर निकलवाया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक पारस केरेकेट्टा के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि, बाप- बेटे के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद बेटे ने पिता की हत्या कर दी। आरोपी प्रभात केरकेट्टा उर्फ लेदा को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।