CG News: जनगणना आदेश जारी, ACS मनोज पिंगुआ बनाये गये नोडल अधिकारी...

CG News: राज्य सरकार ने जनगणना वर्ष 2027 के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इस बाबत आदेश भी जारी किया है।

Update: 2025-07-01 07:43 GMT

CG News: रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने जनगणना वर्ष 2027 के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।

जारी आदेश में लिखा हैं कि...जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए केन्द्र सरकार ने अधिसूचना संख्या क.आ. 2681 (अ) दिनांक 16.06.2025 के तहत घोषणा की है कि भारत की जनगणना वर्ष 2027 के दौरान की जाएगी। उक्त अधिसूचना भारत सरकार के राजपत्र में दिनांक 16.06.2025 को प्रकाशित की गयी है। 

अतः राज्य शासन एतद्वारा, राज्य क्षेत्र में जनगणना गतिविधियों के समन्वय के लिए मनोज कुमार पिंगुआ, अपर मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, गृह एवं जेल विभाग को नोडल अधिकारी नियुक्त करता है।

नीचे देखें जारी आदेश...



 


Tags:    

Similar News