CG Holi 2025: खेलेंगे हम होली: होली क़े रंग में विधानसभा, Ex सीएम भूपेश ने CM विष्णुदेव, स्पीकर रमन सिंह को लगाया गुलाल, फाग पर पक्ष-विपक्ष झूमा...

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने विधानसभा परिसर में आज मंत्रियों, विधायकों और विपक्ष के साथियों के साथ होली खेली। इस दौरान नेताओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दी।

Update: 2025-03-12 11:09 GMT
CG Holi 2025: खेलेंगे हम होली: होली क़े रंग में विधानसभा, Ex सीएम भूपेश ने CM विष्णुदेव, स्पीकर रमन सिंह को लगाया गुलाल, फाग पर पक्ष-विपक्ष झूमा...
  • whatsapp icon

CG Holi 2025: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को होली मिलन कार्यक्रम रखा गया। बजट सत्र की कार्यवाही के बाद विधानसभा परिसर में पक्ष-विपक्ष ने एक साथ होली खेली। मुख्यमंत्री और दो पूर्व मुख्यमंत्री ने एक दूसरे को रंग लगाकर खुशियां बांटीं। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव, मंत्रीमंडल के सदस्य, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत कई विधायक और नेता मौजूद रहे।

सीएम विष्णुदेव ने होली मिलन की शुरूआत विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के गालों पर गुलाल लगाकर की। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने भी मुख्यमंत्री को रंग लगाया। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने सीएम विष्णुदेव साय, स्पीकर रमन सिंह को रंग लगाकर बधाई दी। पूर्व सीएम भपेश बघेल ने विधायक अजय चंद्राकर के साथ फाग गीत गएँ और एक साथ झूमें भी। विधानसभा परिसर में आयोजित होली कार्यक्रम में विधायक व छालीवुड कलाकार अनुज शर्मा के फाग गीतों से चार चांद लग गया। सभी विधायक फाग गीतों पर झूमते दिखे।

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रतिवर्ष होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी बजट सत्र के दौरान होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देखे वीडियो...

Full View


Tags:    

Similar News