CG-बडा हादसाः महानदी में नाव पलटने से खरसिया के 7 लोग डूबे, महिला का शव बरामद, रायगढ़ के कलेक्टर, SP घटनास्थल के लिए रवाना, कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने NPG को बताया....

CG-Big accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से लगे उड़ीसा के झारसुगड़ा जिले में नाव दुर्घटना में खरसिया और कोतरलिया गांव के सात लोग लापता बताए जा रहे हैं। मौके पर फ्लड लाईट लगाकर बाकी डूबे हुए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Update: 2024-04-19 13:45 GMT
CG-बडा हादसाः महानदी में नाव पलटने से खरसिया के 7 लोग डूबे, महिला का शव बरामद, रायगढ़ के कलेक्टर, SP घटनास्थल के लिए रवाना, कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने NPG को बताया....
  • whatsapp icon

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की सीमा से लगे उड़ीसा में नाव डूब जाने से कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में रायगढ़ के लोग भी शामिल हैं। बताते हैं, उ़ड़ीसा के झारसुगड़ा जिले में महानदी के तट पर पत्थर सेनी मंदिर है। आज शुक्रवार को मंदिर में दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था नाव से सेनी मंदिर पहुंचा था। इनमें खरसिया और कोतरलिया गांव के लोग भी शामिल थे। नाव में करीब 50 से 60 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदशियों के अनुसार नाव जैसे ही बीच नदी में पहुंची, दो हिस्सों में टूटकर डूब गई। इस हादसे में कई लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें रायगढ़ जिले के खरसिया और कोतरलिया के सात लोग शामिल हैं। इसके अलावे एक महिला का शव नदी से बरामद किया गया है। घटनास्थल रायगढ़ जिला मुख्यालय से 39 किलोमीटर दूर हैं। घटना की खबर मिलते ही रायगढ़ के कलेक्टर, एसपी मौके के लिए रवाना हो गए।

कलेक्टर ने NPG से कहा 

कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने एनपीजी न्यूज को बताया कि हम थोड़ी देर में घटनास्थल पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया कि फ्लड लाईट लगाकर बाकी लापता लोगों की तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक का शव मिल गया है। बाकी सात लोग अभी लापता हैं।

Tags:    

Similar News