बालोद में तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 2 महिलाओं की मौत, 12 की हालत गंभीर, छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी

Balod Road Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार सोमवार की रात सड़क हादसा हो गया. छट्ठी कार्यक्रम से लौट रही ग्रामीणों से भरी एक पिचकप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Update: 2026-03-23 03:35 GMT

इमेज- इंटरनेट 

Balod Road Accident: 23 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार सोमवार की रात सड़क हादसा हो गया. छट्ठी कार्यक्रम से लौट रही ग्रामीणों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.  

पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी 

घटना जिले के मंगचुआ थाना क्षेत्र के भंवरमरा गांव की है. भंवरमरा नेताम टोला मोड़ के पास हादसा हुआ है. रविवार रात ग्रामीणों से भरी पिकअप अचानक बेकाबू होकर पलट गई. इस हादसे में 2 की मौत हो गई, तो दो मासूम बच्चों समेत 18 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए.

कैसे हुआ हादसा 

जानकारी के मुताबिक़, गोटाटोला थाना क्षेत्र के पददेटोला गांव के रहने वाले ग्रामीण पिकअप में सवार होकर खड़बत्तर गांव छट्ठी (नामकरण) कार्यक्रम में शामिल होने गए. पिकअप में करीब 20 लोग सवार थे. सभी देर रात छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे. इसी बीच भंवरमरा नेताम टोला मोड़ के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया.

कितने लोगों की हुई मौत 

हादसे के बाद तरफ चीख पुकार मच गयी. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही मंगचुआ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गयी है. जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल है. जिनमे कई की हालत गंभीर है. उनको इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. हादसा कैसे हुआ है अभी इसका पता नहीं चल सका है. फ़िलहाल इसकी जांच जारी है. 


Tags:    

Similar News