पहले IPS, अब IAS! आईपीएस अपूर्वा वर्मा बनी IAS, यूपीएससी में हासिल की 42वीं रैंक, दिल्ली में हैं ACP

Apoorva Verma Profile: अपूर्वा वर्मा आईपीएस अधिकारी हैं. जो दिल्ली में ACP के पद पर तैनात हैं. आईपीएस अपूर्वा वर्मा ने यूपीएससी परीक्षा में 42वीं रैंक हासिल की हैं. तो आईये जानते हैं आईपीएस अपूर्वा वर्मा कौन है और उनका यूपीएससी का सफर कैसा रहा...

Update: 2026-03-07 06:11 GMT
इमेज- इंटरनेट 

IPS Apoorva Verma: यूपीएससी परीक्षा में इस बार कई अभ्यर्थियों में कमाल कर दिखाया. कई अभ्यर्थी ऐसे हैं जो पहले से किसी ने किसी प्रशासनिक सेवा में कार्यरत है. कोई कहीं डिप्टी कलेक्टर है तो कोई SDM. इन्हीं में बिहार की अपूर्वा वर्मा का नाम भी शामिल है. अपूर्वा वर्मा आईपीएस अधिकारी हैं. जो दिल्ली में ACP के पद पर तैनात हैं. आईपीएस अपूर्वा वर्मा ने यूपीएससी परीक्षा में 42वीं रैंक हासिल की हैं. तो आईये जानते हैं आईपीएस अपूर्वा वर्मा कौन है और उनका यूपीएससी का सफर कैसा रहा...

आईपीएस अपूर्वा वर्मा कौन है  

नाम: अपूर्वा वर्मा (IPS Apoorva Verma)

मूल निवास: पश्चिम चंपारण, बिहार 

प्रारंभिक शिक्षा: दिल्ली पब्लिक स्कूल से 10वी -12वी

उच्च शिक्षा: इंजीनियरिंग, NIT मणिपुर 

बैच- 2022

वर्तमान पोस्ट : दिल्ली ACP

यूपीएससी रैंक: 42वीं

कहाँ की रहने वाली हैं आईपीएस अपूर्वा वर्मा

आईपीएस अपूर्वा वर्मा मूल रूप से बिहार के चम्पारण की रहने वाली हैं. वर्तमान में उनका परिवार झारखंड के बोकारो स्टील प्लांट में सेक्टर 4F में रहते हैं. अपूर्वा के पिता अजीत कुमार वर्मा बोकारो में इंजीनियर हैं. अपूर्वा वर्मा की स्कूली पढ़ाई बोकारो के दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई है. स्कूल की पढ़ाई के बाद आईपीएस अपूर्वा वर्मा ने NIT मणिपुर से इंजीनियरिंग किया.

 2022 में यूपीएससी परीक्षा पास कर बनी थी आईपीएस 

स्कूल के बाद से ही अपूर्वा वर्मा सिविल सेवा की तैयारी में जुट गयी थी. साल 2022 में उन्हने यूपीएससी की परीक्षा दी जिसमे उन्हें सफलता मिली. उनका चयन आईपीएस के लिए हुआ. वे दिल्ली में एसीपी के पद पर तैनात है. लेकिन वो इससे संतुष्ट नहीं थी. उन्होंने फिर से लगातार प्रयास किया.

आईपीएस से कैसे बनी आईएएस

आईपीएस अपूर्वा वर्मा ने दोबारा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सर्विसेज परीक्षा दी. जिसमे उन्हें 42 वां रैंक हासिल कर ली. अब वो आईएएस बन गयी है. उनके दोबारा इस सफलता से परिवार में ख़ुशी का माहौल है. सभी उन्हें और परिवार को बधाईयां दे रहे हैं. 

Tags:    

Similar News