आईएएस तबादला: कई IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, अनुराग यादव बने समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव, देखिये पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer News: उत्तर प्रदेश में लगातार हो प्रशासनिक फेरबदल के बीच रविवार को फिर बड़ा बदलाव हुआ है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का तबादला हुआ है. कूल 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इसमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं.

Update: 2026-03-30 03:54 GMT

इमेज- NPG

UP IAS Transfer News: 30 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश में लगातार हो प्रशासनिक फेरबदल के बीच रविवार को फिर बड़ा बदलाव हुआ है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का तबादला हुआ है. कूल 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इसमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं. 

कितने आईएएस का हुआ तबादला 

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर की जो लिस्ट जारी की गई है. जिसके अनुसार, कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीँ, दो आईएएस पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे. आईएएस हिमाशु कौशिक और आईएएस सौम्या गुरुरानी पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत थे. 

किसे क्या जिम्मेदारी मिली 

  • नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव आईएएस एम देवराज को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
  • आईएएस हिमाशु कौशिक को यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है.
  •  आईएएस सौम्या गुरुरानी को शाहजहांपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है.
  • शाहजहांपुर नगर निगम के नगर आयुक्त के पद पर तैनात डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का अपर प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है.
  • आईएएस रवि रंजन जो यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन एवं यूपी एग्रो के प्रबंध निदेशक पर तैनात थे उन्हें चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है.
  • कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के विशेष सचिव आईएएस टीके शिबु को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ यूपी एग्रो के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 

देखिये लिस्ट




 कैसे होता है आईएएस का तबादला

आईएएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि सामान्य प्रशासन विभाग याने जीएडी से नोटशीट चलती है. जीएडी सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं. चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईएएस की तबादला सूची फाइनल होती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए जीएडी में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है.


Tags:    

Similar News